29.6 C
Indore
Thursday, April 25, 2024

अच्छा मुझे एक बात समझाओ, इन सब चोरों का नाम मोदी क्यों है? – राहुल गांधी

झारखंड : रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा भारतीय वायु सेना भारत की रक्षा करती है। भारतीय वायु सेना के पायलट देश की सुरक्षा में जान की बाजी लगाते हैं। प्रधानमंत्री इसी वायु सेना का पैसा चुराकर अंबानी की जेब में डालते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और अन्य पार्टी मिलकर भाजपा को हराएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश का चौकीदार हर भाषण में झूठ बोलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सारे चौकीदारों की मान-मर्यादा का हनन किया है। यह चौकीदार चोर है। जिसने भारतीय वायुसेना से छीनकर अपने दोस्त अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये चुपके से पहुंचा दिए हैं। इनका झूठ सबसे मजबूत है।

राहुल ने कहा, “अच्छा मुझे एक बात समझाओ, इन सब चोरों का नाम मोदी क्यों है? ललित मोदी, नीरव मोदी, नरेंद्र मोदी।”

राहुल ने कहा कि अच्छे दिन का नारा बदल गया है। अब कहा जा रहा चौकीदार चोर है। सारे चौकीदारों को बदनाम कर दिया। चौकीदार की बात होती है तो नरेंद्र मोदी की होती है। 30 हजार करोड़ चोरी कर अनिल अम्बानी की जेब में डाला। वायुसेना से छीनकर..इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती।

सीएम रघुवर दास पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड का चौकीदार आदिवासियों की जमीन चोरी करता है। बिना किसान को पूछे जमीन उद्योगपतियों को दे रहा है। राहुल ने कहा कि मैंने कर्ज माफ करने की घोषणा की तो दिया भी।

उन्होंने लोगों से पूछा कि मैंने झूठे वादे किए, बता दो। नरेंद्र मोदी उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ का लोन माफ कर सकता है , लेकिन किसानों का नहीं कर सकते।

इससे पहले विशेष विमान से दोपहर करीब दो बजे रांच एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

उन्होंने मोरहाबादी पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हिलाकर अभिवादन किया। इस रैली में झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता साथ रहे।

‘केंद्र में फेंकू, झारखंड में महाफेंकू सरकार’

राहुल गांधी के संबोधन से पहले महागठबंधन के कई नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि भाजपा को मेरा झूठ सबसे मजबूत नारा देना चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में फेंकू तो झारखंड में महा फेकू की सरकार चल रही है। कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने परिवर्तन रैली के मंच से किसानों के ऋण माफ करने की बात उठाई।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles