26.9 C
Indore
Saturday, March 30, 2024

समलैंगिक हो गए थे कई डेरा अनुयायी, दबाव में पत्नी को बहन कहते थे भक्त

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बलात्कार के लिए 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के कई अनुयायी समलैंगिक थे। इंडिया टुडे ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के करीबियों के हवाले से लिखा है कि डेरा प्रमुख पुरुष सेवकों को नपुंसक बनवा देता था और कुछ लोग खुशनसीब थे वही इससे बच पाए लेकिन ऐसे लोग समलैंगिक बन चुके थे।

डेरा सच्चा सौदा में छह साल काम करने का दावा करने वाले गुरदास सिंह तूर ने इंडिया टुडे से कहा कि पुरुष अनुयायियों पर महिलाओं से घुलने-मिलने पर लगी पाबंदी के कारण वो समलैंगिक बनने को मजबूर होते थे। तूर ने इंडिया टुडे से कहा, “गुरमीत राम रहीम दूसरे मर्दों से जलता था और उन्हें महिला अनुयायियों से मिलने-जुलने नहीं देता था।”

तूर के अनुसार गुरमीत राम रहीम अपने पुरुष अनुयायियों को उनकी पत्नियों को “बहन” बोलने पर मजबूर करना पड़ता था। तूर ने बताया कि पुरुष अनुयायियों को साध्वियों से साथ पकड़े जाने पर सजा भी देता था। गुरमीत राम रहीम ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करके गधे की सवारी करने को भी कहता था।

कुछ अनुयायियों को उसने महिलाओं से मिलने के लिए थप्पड़ भी मारे थे। गुरदास सिंह तूर ने बताया कि उसने खुद भी कई पुरुष अनुयायियों को “आपत्तिजनक स्थिति” में देखा था। इंडिया टुडे ने डेरा सच्चा सौदा से जुड़े कई लोगों से बात करके इसकी पुष्टि की।

गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों का बलात्कार करने के लिए सीबीआई अदालत ने 20 साल कठोर कारावास और 30 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। सजा सुनाए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम हरियाणा के सिरसा जेल में है। मीडिया रिपोर्ट में खबर आई कि गुरमीत राम रहीम सेक्स एडिक्ट है और इस वजह से जेल में उसकी तबीयत नासाज है। मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि जेल की महिला कर्मचारियों को गुरमीत राम रहीम से दूर रहने के लिए कहा गया है।

गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद उसके आश्रम में पड़े छापे में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में डेरे के पूर्व कर्मचारियों के हवाले से दावा किया गया कि राम रहीम के आश्रम में लोगों को मार कर दफना दिया जाता था। इस खबर के आने के बाद डेरा संचालकों ने बयान दिया कि गुरमीत राम रहीम लोगों से शव दान में लेता था और उन्हें डेरा परिसर में दफनाया जाता था।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles