18.1 C
Indore
Friday, March 24, 2023

UP: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, 6 की मौत, कई घायल

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को हुए धमाके से 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में 5 महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा मिरेहची इलाके में हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पंजाब के बटाला में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की जान चली गई थी और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धमाके वाली जगह की बिल्डिंग धराशाई हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कई लोगों को गंभीर रूप से घायल बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिरहची के मोहल्ला गड्ढा के एक मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी। मुन्नी देवी के नाम पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस था। इस घटना के वक्त कई लोग फैक्ट्री में मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे मकान में तेज धमाका हुआ। इसके बाद कई और धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। चारों ओर धुंआ ही धुआं छा गया। जब धुआं छटा तो मंजर देख लोग की रूह कांप गई। घटना स्थल के आसपास मानव अंग बिखरे पड़े थे। किसी का कटा हुआ पैर दिखाई दे रहा था तो किसी का हाथ। मांस के लोथड़े जगह-जगह पड़े थे।

बताया गया है कि मकान के अंदर कम से कम 15-20 लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। पटाखे ठेकेदारी पर बनाए जा रहे थे। इसलिए वहां कुछ श्रमिकों के होने की भी आशंका है। इन धमाकों के चलते आसपास के चार-पांच मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। दो मकान तो पूरी तरह ढह गए। मृतकों में रंजनी, शीतल, सोनी, मुन्नीदेवी, खुशीना और एक अज्ञात शामिल हैं। वहीं माधुरी, देवी, नूतन, मीरा देवी, रिषभ और प्रतीक सहित कई घायल हैं।

गौरतलब है कि पंजाब के बटाला में भी गत 4 सितंबर को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की जान चली गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बटाला प्रकरण की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। साथ ही मृतकों के परिवारवालों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50 हजार और अन्य घायलों को 25-25 हजार के मुआवजे का ऐलान किया था।

Related Articles

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Pakistan Economy: नकदी संकट से जूझ रहा पाक, हाथ पसार रहे शहबाज; ऋण के लिए IMF से की बात

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
132,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles