29.8 C
Indore
Monday, July 13, 2026

अकादमी पुरस्कार वापस किए जाने के मायने


हाल ही में बुद्धिजीवियों द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कारों को लौटाये जाने का मामला सुर्खियों में है। बुद्धिजीवियों का ये तर्क है कि जब से नई सरकार ने अपना कार्य संभाला है तभी से सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। आपसी भाईचारे को छिन्न-भिन्न करने की साजिश की जा रही है। देश की कथित कट्टरपंथी ताकतें सरकार की शह पर मनमानी कर रही हैं । नरेन्द्र दाभोलकर,गोविंद पनसरे एवम् एम.एस.कलबुर्गी जैसे बुद्धिजीवियों की हत्याएं की जा रही हैं। लेकिन ऐसा नहीं है ।  ये प्रमाणित श्रेष्ठि वर्ग इन घटनाओं के विरोध स्वरुप अकादमियों द्वारा दिये गये सम्मान को वापस कर रहे हैं।  लेकिन सवाल यह है कि क्या ये पुरस्कार के साथ दी गई सम्मान राशि भी लौटाएंगे ? अगर ये बुद्धिजीवी ऐसा करें भी तो उनके परिचय में अकादमियों से मिले सम्मान के कारण जो प्रशस्ति पढ़ी जाती है उसका क्या ? चलिए एकबारगी जैसा ये बुद्धिजीवी कह रहे हैं वैसा मान भी ले तो क्या पुरस्कार लौटाने से ये सब बंद हो जाएगा ? कई अन्य कारगर तरीके हैं जिनसे बुद्धिजीवी अपना विरोध जता सकते हैं । स्पष्ट हो कि यहां पर उन्हीं बुद्धिजीवियों पर चर्चा की जा रही है जो साहित्य अकादमी सम्मान लौटा रहे हैं और एक विशेष विचारधारा से संबंधित हैं । बौद्धिक लोगों की पहचान प्राप्त सम्मानों से कम बल्कि उनकी लेखनी से ज्यादा होती है । ऐसे में बौद्धिक श्रेष्ठि वर्ग को कलम उठानी चाहिए। ना कि वितंडावाद का सहारा लेना चाहिए ।  बुद्धिजीवी होने के नाते उन्हें कलम की ताकत का भान तो होगा ही तो फिर डर कैसा ।
 
Sahitya-Akademi-awardबिसाहड़ा में बीफ खाने की अफवाह मात्र के चलते अखलाक नाम के शख्स की हत्या बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है । इस घटनाक्रम के बाद नेताओं  के बयान जेट विमान की रफ्तार से आना शुरु हो गए जिसके चलते देश का माहौल खराब हो गया । रही सही कसर इन बुद्धिजीवियों ने पूरी कर दी ।  बिसाहड़ा गांव में मचे उपद्रव के बाद हाल ही में एक मुस्लिम परिवार में हुई शादी की रस्मों में मुस्लिमों से ज्यादा हिन्दू शामिल थे । यानि समरस समाज में हुई इस घटना की भरपाई के लिए स्वंय समाज ही खड़ा हो गया। जबकि  ये बुद्धिजीवी अनावश्यक वितंडावाद  फैलाकर देश और समाज की छवि खराब कर रहे हैं । 
 
बिसहड़ा की इस घटना को सबसे पहले नेताओं ने अपनी राजनीति चमकाने तत्पश्चात वामपंथी लेखकों ने साहित्य अकादमी द्वारा प्रदत्त सम्मान लौटाकर इसे आवश्यकता से अधिक तूल दिया। खुद प्रधानमंत्री इन घटनाओं पर गहरा दुख प्रकट कर चुके हैं । कोई नहीं चाहता कि इन घटनाओं की पुनरावृत्ति हो । लेकिन इस घटना को इतना बढ़ा-चढ़ा कर ये बुद्घिजीवी बंधु भगिनी प्रस्तुत कर रहे हैं जैसे कि पूरे देश में यही सब चल रहा हो । समाज में सकारात्मक और विध्वंसकारी गतिविधियां अनवरत रुप से चलती रहती हैं, लेकिन इन घटनाओं का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है । वहीं राजनीतिक रुप से प्रेरित होकर और स्वार्थ की पूर्ति हेतु  प्रतिष्ठित संस्था की साख को गिराना भी कोई शोभनीय कृत्य नहीं है । 
 
वर्तमान में साहित्य अकादमी तथा अन्य पुरस्कारों को वापस करने की जो राजनीति हो रही है वह वामपंथी बुद्धिजीवियों की बौखलाहट को ही दर्शाता है । आज ये बुद्धिजीवी राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक,ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विमर्श से बेदखल होते जा रहे हैं । बुद्धिजीवियों का यह कार्य सांप्रदायिक सद्भाव कायम करने का न होकर के देश की वैश्विक सहिष्णु छवि को खराब करने का है । दादरी के बिसाहड़ा में हुई घटना को ग्रामीणों ने स्वयं आगे आकर पाटने का काम किया है । भारत का चरित्र बहुलतावादी है, जिसे वहां के ग्रामीणों ने सिद्ध कर दिया है । भारत धर्मनिरपेक्ष देश है और देश के सभी लोग इसी सिद्धांत पर निष्ठा रखते हैं । बुद्धजीवी सामाजिक मूल्यों के सृजक होते हैं, लेकिन यहां तो मामला ही अलग है । 
 
राष्ट्रवादी सोच हमेशा से ही वामपंथी बुद्धिजीवियों की  पूर्वाग्रही मानसिकता का शिकार होती आयी हैं । राष्ट्रवाद आज के  समय की मांग है । आज देश की मजबूती राष्ट्रवाद से ही है । कन्नड़ भाषा के लेखक स्वर्गीय यू.आर.अनंतमूर्ति ने नरेन्द्र मोदी के पक्ष में माहौल बनते देखकर विद्रोही सुर अपनाया था । उनका कहना था कि  अगर नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो वे देश छोड़ देंगे । लेकिन ये सोच गलत है । देश की समस्त कार्यप्रणाली विधायिका,कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे स्तंभों में विक्रेंद्रित है। ऐसे में लोकतंत्र पर अविश्वास करना ठीक नही है। देश हिन्दू राष्ट्र में परिवर्तित हो जाएगा ये महज एक कोरी कल्पना और मूर्खता के इतर कुछ भी नहीं है ।
 
बुद्धिजीवियों के इस क्रियाकलाप से तो यही लगता है कि वे मूल्यों के खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले की छवि गढ़ना चाहते हैं । बुद्धिजीवियों का यह रवैया सांप्रदायिक सद्बाव को तनावयुक्त कर रहा है । लेकिन क्या कोई उनसे पूछेगा कि नंदीग्राम और सिंगूर में जब मजदूर किसानों का दमन किया गया, केरल के एक प्रोफेसर का कट्टरता के नाम पर हाथ काट दिया गया, जम्मू काश्मीर से हिन्दुओं–सिक्खों को खदेड़ा गया तब ये कहां थे ? और इनके मूल्य कहां थे ? दरअसल पुरस्कार वापस करना इन बुद्धिजीवियों का खुद के हाशिए में चले जाने के कारण इनके अंतरमन में घर कर गए असहमति और विरोध  का ही परिणाम है ना कि  कुछ और । इन वामपंथी बुद्धिजीवियों का दायरा सिमट रहा है, लिहाजा पुर्वजीवित होने की कोशिश की जा रही है । पुरस्कारों को लौटाने का क्रम इसके तहत ही जारी है , ताकि देश और समाज की चेतना के प्रतिनिधि और मूल्यों के रक्षक बनकर आज के समय में खुद की प्रासंगिकता को साबित कर सकें, जो कि होने से रहा ।
 
अनिल कुमार पाण्डेय
लेखक पत्रकारिता एवम् जनसंचार विषय में डॉक्टोरल रिसर्चर हैं।

Related Articles

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Eye of Horus Weltkonzern, Innerster planet Slot Kundgebung Bonuscode für Xon bet and Echtgeld Partie

ContentBonuscode für Xon bet - Eye of Horus verbunden via Echtgeld spielenKasino SpieleVortragen Sie Eye of Horus qua folgendem bemerkenswerten KürzelStargames Prämie Wir haben unter...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
143,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...