36.1 C
Indore
Saturday, April 20, 2024

मध्यप्रदेश खेलों में भी बनेगा नम्बर वन- मुख्यमंत्री श्री चौहान

मध्यप्रदेश में बनी खेल अकादमियाँ देश में सबसे बेहतर : केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर

प्रदेश में होंगी उत्कृष्ट खेल संरचनाएँ, खिलाड़ियों को मिलेंगी सभी सुविधाएँ
ओलंपिक में पदक लाने वालों को बनायेंगे डीएसपी एवं डिप्टी कलेक्टर
खेलो इण्डिया में पदक लाने वालों को प्रशिक्षण के लिये मिलेंगे 5 लाख रूपये प्रतिवर्ष
मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय खेल मंत्री ने किया खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण
खेल अलंकरण पुरस्कारों से खिलाड़ी हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज रवीन्द्र भवन भोपाल में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2020 की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी किया गया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेल के अनुरूप वातावरण बन रहा है। हर जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर खेल अधो-संरचना का विकास किया जा रहा है। प्रदेश में उत्कृष्ट खेल अधो-संरचना तो होगी ही, साथ ही खिलाड़ियों को खेल के लिये हर सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। मध्यप्रदेश खेलों में भी नम्बर-1 बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेलों में मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बच्चों की प्रसन्नता खेलते समय अद्भुत होती है। खेल जिंदगी का अंग है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ओलंपिक खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर बनाया जायेगा। खेलो इण्डिया गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिये पाँच लाख रूपए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश के खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा में डटकर मुकाबला कर मेडल लेकर आएं। उन्होंने कहा कि भोपाल के बरखेड़ा नाथू में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम निर्मित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने वर्ष 2020 के राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित कर अवॉर्डियों की उपलब्धियों से समाहित स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन कर समारोह का शुभारंभ किया। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, सासंद श्री व्ही.डी. शर्मा, म.प्र. ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला, महासचिव मध्यप्रदेश बॉक्सिंग ओलंपिक संघ श्री दिग्विजय सिंह तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश ने विगत दो दशकों में खेल के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बधाई के पात्र हैं। यहाँ उत्कृष्ट गुणवत्ता की खेल अधो-संरचना है। यहाँ का शूटिंग रेंज बहुत खूबसूरत है, 30 एकड़ में तैयार हॉर्स रेस सेंटर उम्दा है। जब किसी अन्य देश में हमारे खिलाड़ी पदक लेते हैं, तो हमारा राष्ट्र ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रगान होता है। इससे देश का गौरव बढ़ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को पहली बार चेस ओलंपियाड के आयोजन का अवसर मिला है, जिसकी रिले टार्च उन्होंने लांच की। देश को पहली बार थॉमस कप में वर्ष 2022 में गोल्ड मेडल मिला है। देश में एक हजार खेलो इण्डिया सेंटर खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश का खेल बजट 4 करोड़ रूपये से 400 करोड़ रूपये तक कर दिया है।

स्वागत उद्बोधन में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमारे बच्चे सभी खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर से भी मेडल ला रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सुविधाएँ देने की कोशिश की जा रही है। खिलाड़ी अपना लक्ष्य हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन करें। खेलो इंडिया गेम्स 30 जनवरी को मध्यप्रदेश में शुरू होंगे। खेल मंत्री ने विक्रम और एकलव्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

पुरस्कृत खिलाड़ियों में वर्ष 2020 का एकलव्य पुरस्कार सुश्री सुषमा वर्मा को केनोइंग-क्याकिंग और सुश्री तुषिता सिंह को सॉफ्ट टेनिस में दिया। श्री स्पर्श खरे को बुशु खेल में एकलव्य पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया। श्री अर्जुन सिंह को घुड़सवारी खेल के लिए वर्ष 2020 का एकलव्य पुरस्कार दिया गया। श्री सुनील डाबर को एथलेटिक्स में 2020 का एकलव्य पुरस्कार उनकी अनुपस्थिति में पिता जी को प्रदान किया गया। गोरांशी शर्मा (दिव्यांग) को बेडमिंटन में वर्ष 2020 का एकलव्य पुरस्कार दिया गया। श्री राम मिलन यादव को सेलिंग में, श्री अंकित शर्मा को फेंसिंग में, सुश्री अनुराधा अहिरवार को तीरंदाजी में, सुश्री पीति रजक को शूटिंग में, श्री शशांक पटेल को ताइक्वांडो में, श्री साधना सेंगर को हॉकी, श्री ध्रुव राज कुर्रे को पावर लिफ्टिंग में एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विक्रम पुरस्कार

श्री विश्वजीत सिंह कुशवाह को कैनो स्लॉल्म, सुश्री सुनिधि चौहान को शूटिंग, सुश्री निधि नन्हेर को कराटे, सुश्री परिधि जोशी को घुड़सवारी, सुश्री मंजू बावेरिया को बॉक्सिंग, सुश्री एकता यादव को सेलिंग, श्री विवेक सागर प्रसाद को हॉकी, श्री हर्षवर्धन तोमर को बास्केटबॉल, सुश्री पूजा मालवीय को मलखम्भ,सुश्री प्राची यादव (दिव्यांग) केनोइन-कयाकिंग खेल के लिए विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विश्वामित्र पुरस्कार

श्री वीरेन्द्र कुमार डवास को तैराकी/ पैरा एथेलेटिक्स में श्री तिजपाल सिंह सलारिया को तीरंदाजी, डॉ. हबीब हसन को हॉकी में विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार

सुश्री वैष्णवी कहार को मलखम्भ खेल के लिए स्व. प्रभाष जोशी स्मृति खेल पुरस्कार गया।

लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

श्री अभय छजलानी को मध्यप्रदेश में खेलों के उत्थान के लिये लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...