27.1 C
Indore
Saturday, April 27, 2024

शेयर बाजार में हाहाकार

फाइल फोटो

नई दिल्ली: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। अमेरिकी बाजारों में बिकवाली के चलते दुनियाभर के शेयर बाजार धड़ाम हुए, जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1939.32 अंक यानी 3.80 फीसदी की गिरावट के साथ 49099.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 568.20 अंक यानी 3.76 फीसदी नीचे 154529.15 के स्तर पर बंद हुआ। दरअसल, अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने और टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। जोरदार बिकवाली के दबाव से आज कारोबार के दौरान बाजार में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट नजर आई।

वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट
अमेरिकी बाजारों में आई भारी बिकवाली के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट है। नैस्डैक इंडेक्स 478 अंकों की गिरावट के साथ 13,119 पर बंद हुआ था और डाउ जोंस 559 अंक नीचे बंद हुआ था। जापान का निक्केई इंडेक्स 737 अंक नीचे 29,430 पर है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 771 अंक नीचे 29,303 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स दो-दो फीसदी नीचे है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में ओएनजीसी, एम एंड एम, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजीआईटी, पीएसयू बैंक, बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक, मेटल, ऑटो, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

आज घोषित होंगे जीडीपी के आंकड़े
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर तिमाही) के जीडीपी के आंकड़े आज घोषित होंगे। महामारी और उससे जुड़े लॉकडाउन के कारण पहली दो तिमाहियों में जीडीपी में भारी गिरावट आई थी। पहली तिमाही में देश की जीडीपी 23.9 फीसदी गिरी थी और दूसरी तिमाही में यह 7.5 फीसदी रही थी।

भारी गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 917.24 अंक (1.80 फीसदी) की गिरावट के साथ 50122.07 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 267.80 अंक यानी 1.77 फीसदी नीचे 14829.60 के स्तर पर खुला था। दोपहर 12.14 बजे बीएसई का सेंसेक्स 1666.55 अंकों की भारी गिरावट के साथ 49372.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी 468.95 अंक नीचे 14628.40 के स्तर पर था।

गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 257.62 अंक यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 51039.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 115.35 अंक यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 15097.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles