38.1 C
Indore
Thursday, March 28, 2024

भगवान राम की मर्यादा और बुद्ध की करुणा हमारी साझी विरासत – PM मोदी

बैंकॉक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की यात्रा पर थाइलैंड पहुंच गए हैं। यात्रा के पहले दिन बैंकॉक के निमिबत्र स्‍टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए हजारों लोगों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चिरपरिचित अंदाज में नमस्कार, केम छो, वडक्कम बोलकर लोगों को रोमांचित कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा, भारतीयों ने थाइलैंड को अपने रंग में रंग दिया है। यहां पर भारत के पूर्वी हिस्से से काफी लोग आए हैं। आज भारत में छठ का पर्व मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने भारत और थाइलैंड के बीच संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, ”हमारे रिश्ते सरकारों के कारण नहीं है। इतिहास की हर घटना ने हमारे संबंधों को गहरा किया है। नई ऊंचाईंयों पर पहुंचाया है। हमारे रिश्ते दिल के हैं। आध्यात्म के हैं। हमारा जुड़ाव हजारों साल पुराना है। भारत के दक्षिण पूर्वी और पश्चिमी तट हजारों साल पहले दक्षिण पूर्वी एशिया के साथ समुद्र के साथ जुड़े हैं। हमारे नाविकों ने हजारों मील का रास्ता तय कर संस्कृति और समृद्धि के सेतु बनाएं हैं, वह आज भी विद्धमान हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, ”भगवान राम की मर्यादा और बुद्ध की करुणा हमारी साझी विरासत है। गरुड़ के प्रति थाइलैंड में गहरी आस्था है। हम भाषा के जरिए भी एक दूसरे से जुड़े हैं। भारतीय जहां भी रहते हैं, उनमें भारतीयता रहती है। जब भारतीयों को तारीफ होती है, तो मुझे गर्व की अनुभूति होती है। पूरे विश्व में भारतीय समुदाय की ये छवि हर हिंदुस्तानी के लिए बहुत गर्व की बात है। इसके लिए विश्व भर में फैले हुए आप सभी बंधु बधाई के पात्र हैं। मुझे इस बात की खुशी होती है, विश्व में जहां भी भारतीय रहते हैं, वह भारत के संपर्क में रहते हैं।’

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आज 130 करोड़ भारतीय न्यू इंडिया के निर्माण में लगे हैं। आज लोगों को भारत में परिवर्तन साफ दिखाई देते होंगे। इसी का परिणाम है कि इस बार के चुनाव में लोगों ने मुझे एक बार फिर चुना। इस बार सबसे ज्यादा 60 करोड़ लोगों ने वोट डाले। ये लोकतंत्र की सबसे बड़ी घटना है। लोगों की हैरत होती है कि इतने बड़े चुनाव होते कैसे हैं। पहली बार महिला मतदाता पुरुषों के बराबर वोट कर रही हैं।

छह दशक बाद देश में ऐसा हुआ जब पांच साल काम करने के बाद सरकार को ज्यादा बहुमत प्राप्त हुआ। ऐसा इसलिए हुआ कि पिछले पांच साल में भारत की उपलब्धियां। लेकिन इसका एक अर्थ ये भी है कि भारत की आकांक्षाएं और बढ़ गई हैं। जो काम करता है, उसे लोग और काम मांगते हैं। जो काम नहीं करता उसके दिन गिनते रहते हैं। इसलिए अब हम उन लक्ष्यों को हासिल करने के काम कर रहे हैं जो कभी असंभव लगते थे। जिनके बारे में कहा जाता था कि ये हो नहीं सकते। आप सभी इस बात से परिचित हैं कि आतंक और अलगाव के बीज बोने वाले बहुत बड़े कारण से मुक्त होने का काम भारत ने कर लिया है।

पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 पर जवाब देते हुए कहा, जब इरादा सही होता तो इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है।

इसके बाद लोगों ने मोदी मोदी के नारे नारे लगाते हुए उन्हें स्टेंडिंग ओवेशन दिया। इस पर पीएम मोदी ने कहा, ये सम्मान भारत के सांसदों और संसद का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने थिरुवल्लुवर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि संत योग्य व्यक्ति जो धन अपने परिश्रम से कमाते हैं, उसे दूसरों की भलाई में लगाते हैं। भारत इसी बात से प्रेरणा लेता है। पीएम मोदी ने कहा गुरुनानक देवजी का 550वां प्रकाशपर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा।

हमारी सरकार ने आशियान देशों के बीच रिसर्च के लिए आशियान देशों के लिए 1000 युवाओं को फैलोशिप दी जाएगी। बीते पांच सालों से हमने दुनिया भर में बसे भारतीयों के लिए सरकार हमेशा मौजूद रहे। इसलिए ओसीआई कार्ड को और फ्लेक्सिबल बनाया जाए। हमारी एंबेसी आपके लिए 24 घंटे उपलब्ध है। हम इस दिशा में और काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के स्‍वागत में स्‍टेडियम में सवासदी पीएम मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कई सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले पीएम मोदी ने एक सिक्का भी जारी किया।

अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी ने स्टेडियम में मौजूद स्कूली बच्चों से मुलाकात की। उनके स्वागत में आए सैकड़ों लोगों का भी पीएम मोदी ने अभिवादन किया। थाइलैंड में पीएम मोदी आशियान देशों के सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे।

इसी दौरान भारत आरसीईपी समझौते पर भी हस्ताक्षर कर सकता है। हालांकि कांग्रेस आरसीईपी समझौते पर हस्ताक्षर करने का विरोध कर रही है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...