32.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

जिस रिसॉर्ट में BJP षड्यंत्र रचती है सचिन वहां क्यों रुके – दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कांग्रेस ने मेहनत करने वालों को सब कुछ दिया है। यहां तक कि उस परिवार की नई पीढ़ी को भी वही सम्मान दिया है। अशोक गहलोत का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा अपनी मेहनत और बुद्धि से उन्होंने मुकाम हासिल किया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजस्थान में जारी सियासी खींचतान के बीच फिर कहा है कि सचिन पायलट को सहनशीलता की जरूरत है। सचिन को दिक्कत थी तो अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म में रखते। मानेसर के जिस रिसॉर्ट में भाजपा षड्यंत्र रचती है वहां क्यों रुके। वो किसके मेहमान हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा-महत्वाकांक्षी होना ठीक है, लेकिन जिस संगठन में वो हैं, उसकी मर्यादा और पंरपरा का भी ख्याल रखा जाना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सचिन पायलट नाराज थे तो क्यो मानेसर में रुके हैं। विधायकों के साथ आते राज्य के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय के साथ चर्चा करते। सोनिया गांधी सबसे नहीं मिल रहीं हैं। राहुल गांधी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा हो सकती थी। अपने विधायकों के साथ राजस्थान छोड़कर हरियाणा के रिसॉर्ट में रुक रहे हैं और वो किसके मेहमान हैं।यह तरीका सही नहीं है।

भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा मानेसर के होटल में ही भाजपा षड्यंत्र रचती है। NCP विधायकों, कर्नाटक के लोगों को और मध्य प्रदेश के विधायकों को भी यहीं पर ठहराया गया था। अब राजस्थान के विधायक भी इसी होटल में हैं। साफ है भाजपा का कहीं न कहीं इनसे संपर्क है।यहाँ पर रुकने वाले विधायकों के फोन जमा करा लिए जाते हैं। भाजपा के लोगों के फोन से विधायकों की बात कराई जाती है।

दिग्विजय सिंह ने सचिन पायलट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ऐसे में क्यों सचिन पायलट और उनके विधायक उस रिसॉर्ट में हैं। ऐसा क्या खतरा है कि यह लोग अपने घरों में नहीं हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कांग्रेस ने मेहनत करने वालों को सब कुछ दिया है। यहां तक कि उस परिवार की नई पीढ़ी को भी वही सम्मान दिया है। अशोक गहलोत का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा अपनी मेहनत और बुद्धि से उन्होंने मुकाम हासिल किया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा यह भी साफ है विधायक दल में अशोक गहलोत के पास एकतरफा बहुमत है। इसमें कितने सचिन पायलट के साथ हैं, सचिन पायलट को धीरज रखना चाहिए।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा वो योग्य और कर्मठ हैं, मगर सहनशीलता भी उनमें होनी चाहिए। अशोक गहलोत की भी जवाबदेही बनती है। मुख्यमंत्री सबके होते हैं, कहीं कुछ बात है तो बैठकर निपटाना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के उप नेता थे। कहीँ कोई दिक्कत थी तो दोनों जगह बैठक बुलाकर बात रख सकते थे। प्रजातांत्रिक प्रणाली का पालन होना चाहिए। विधायक दल चर्चा के लिए होता है, सचिन उसमें क्यों शामिल नहीं हो रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा राजस्थान के विधायक दल का बहुमत अशोक गहलोत के साथ है। क्या प्रजातंत्र में यह व्यवस्था है कि अल्पसंख्यक को दल का नेता बना दें और जिसके पास बहुमत है उसे पीछे हटा दिया जाए।उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में 90 फीसदी विधायक कमलनाथ के साथ थे, 10 प्रतिशत ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ थे। कैसे हो सकता है 10 फीसदी वाले को दल का नेता चुन लें।

दिग्विजय सिंह ने सचिन पायलट को नसीहत दी कि महत्वकांशी होना चाहिए, इसमें बुरा नहीं है। साथ ही जिस संगठन के साथ हैं उसकी मर्यादाओं, परंपराओं का भी पालन करना चाहिए।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles