फाजिल्का- वक्त की रफ़्तार के साथ रिश्तो का खून हो रहा है, यहाँ तक कि बहन-भाई के पवित्र रिश्ते भी दागदार हो रहे है ! पंजाब के जिला फाजिल्का के गांव ढ़ीगंवाली सगे चाचा-ताऊ के लड़के लड़की ने रिश्तो की परवाह किये बिना जो कदम उठाया वही उनकी मौत का कारण बन गया, इश्क के चक्कर में दोनों ने अपने बहन -भाई के रिश्ते को भी दरकिनार करते हुए इश्क के समंदर में डुबकी लगाई !
बताया जाता है कि 21 वर्षीय सुनील कुमार और 19 वर्षीया पार्वती नायक समाज से सबंध रखते थे, दोनों परिवारों का घर एक ही गली में नजदीक नजदीक है ! दोनों के बीच हसी-मजाक बड़ा और प्यार हो गया, दोनों के इस नए सबंध पर किसी को भी कोई शक भी नहीं था और ना ही गांव वालो को , दोनों के बीच पनपे प्यार ने दोनों के असल रिश्तो पर भी पर्दा डाल दिया
दोनों अपनी जिंदगी के हसीन सपनो में खोए चले गए लेकिन जब उनकी आँख खुली तो उन्हें अपने प्यार का आशियाना टूटता हुआ नजर आया, साथ जीने और साथ मरने की कसम पर चलते हुए दोनों ने गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर एक खेत में बनी पानी वाली डिग्गी पर जाकर कोई जहरीली चीज खाने के बाद हमेशा मरने के बाद भी साथ रहने का प्रण लेते हुए चुन्नी से अपने एक एक हाथ बाँध कर प्यार को अमर करने के लिए छलांग लगा दी और दोनों की मौत हो गयी, प्यार को अमर करने के लिए अपने पीछे छोड़ गए तार तार हुए रिश्ते को !
जब खेत में काम करने के लिए किसान गया तो उसने डिग्गी के नजदीक दो जोड़ी चप्पल, दो मोबाईल, जहरीली वास्तु की शीशी देखि तो उसे शक हुआ और उसने डिग्गी के अन्दर झाँक कर देखा तो दो शव देखे, तुरंत ही उसने खेत मालिक को सूचित किया और पुलिस को ! मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे डी एस पी वीर चंद ने शवो को बाहर निकलवा कर शिनाख्त करवाई तो दोनों की पहचान सुनील और पार्वती के रूप में हुई, उधर सुबह दोनों को घर ना पा कर परिवार वाले भी मौके पर पहुँच गए, पुलिस ने शवो को अबोहर के सरकारी हस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है !
डीएसपी वीर चंद ने बताया कि दोनों के बीच सबंध थे और दोनों आपस में चचेरे बहन-भाई थे, और आज तडके दोनों ने कोई जहरीली चीज का सेवन करने के बाद खेत में बनी पानी वाली डिग्गी में छलांग मार कर ख़ुदकुशी कर ली, पुलिस ने मौके पर पहुँच कर डिग्गी में से शवो को निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी हस्पताल भेजा है, पुलिस ने फिलहाल 174 की कारवाई अमल में लाई है !
गांव ढ़ीगंवाली के सरपंच सुशील सियाग ने भी दोनों के प्रेम रिश्ते पर हैरानी प्रगट करते हुए कहा कि दोनों एक ही परिवार से सबंध रखते थे और दोनों चचेरे बहन-भाई है, गांव में भी इनके प्यार पर किसी को कोई शक नहीं था, दोनों ने पानी वाली डिग्गी में कूद कर ख़ुदकुशी की है !
रिपोर्ट- @इन्द्रजीत सिंह














