मुंबई- बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘बाहुबली’ की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कुछ दिन पहले ही एक ऐसा खुलासा किया है जिसको हर किसी को चौंका दिया। तमन्ना ने एक इवेंट के दौरान बताया कि वह अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ सो चुकी हैं।
अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया, वह अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ सोती हैं। तमन्ना भाटिया ने इवेंट के दौरान इस बात का खुलासा किया।
तमन्ना ने बताया, वह अपनी मेकअप आर्टिस्ट बिली को बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। दोनों के बीच इतनी अच्छी दोस्ती हैं कि वो उनके साथ ही सोती है। एक अकेडमी आउट के लांच पर पहुंची तमन्ना और उनकी मेकअप आर्टिस्ट बिली माणिक ने यह सारी बातें की।
यहां अभिनेत्री ने बताया वह बिली के काफी
करीब है। उन्होंने बताया कि उनके दिन की शुरुआत ही मेकअप के साथ होती है और रात को मेक अप उतारने के बाद साथ ही सो जाते हैं।
तम्मना भाटिया एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। जो मुख्यत; बॉलीवुड समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ फिल्मों में नजर आती हैं।
प्रष्ठभूमि
तम्मना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम संतोष भाटिया है जोकि एक हीरा व्यापरी हैं। माँ का नाम रजनी भाटिया है। उनका एक बड़ा भाई भी है-आनंद भाटिया।
पढाई
तम्मना ने अपनी शुरुआती पढाई मानक जी कूपर एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूल जुहू मुंबई से पूरी की है। तम्मना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में ही कर दी थी। तम्मना पहली बार अभिनीत की एल्बम आपका अभिजित में नजर आयीं थी।
करियर
तम्मना ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में पन्द्रह वर्ष की उम्र में फिल्म चाँद सा रोशन चेहरा से की थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बेहद बुरी फ्लॉप साबित हुई थी। इसी साल उन्हें अपने तेलुगु सिनेमा करियर की शुरुआत फिल्म श्री से की। लेकिन यह फिल्म भी कुछ खास नहीं रही, लेकिन आलोचकों ने तम्मना के अभिनय की बेहद तारीफ की।
वर्ष 2007 में उनकी फिल्म विजय बारी रिलीज हुई, इस फिल्म में उन्होंने एक जर्नलिस्ट की भूमिका अदा की थी, जिसे आलोचकों द्वारा बेःद सराहा गया, लेकिनुनकी या फिल्म भी बुरी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म हैप्पी डेज और कोल्लारी की सफलता ने उन्हें तेलगु और तमिल सिनेमा की स्थापित अभिनेत्री बना दिया। इन दोनों ही फिल्मों में तम्मना ने एक कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका अदा की थी। इसी के साथ उन्हें पहली बार फिलफेयर अवार्ड्स साउथ में सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेत्री का नामांकन भी मिला था।
जिस तरह तम्मना का साउथ करियर हिट रहा उसी तरह बॉलीवुड में उनका करियर ग्राफ अभी तक बेहद नीचे हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया लेकिन उनकी अब तक कोई भी फिल्म ब्लाकबस्टर हिट साबित नहीं हुई।
मेकअप आर्टिस्ट के साथ सो चुकी हैं तमन्ना भाटिया !
Tamannaah Bhatia reveals that she sleeps with her makeup Artist















