अमेठी:अमेठी में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है एक के बाद एक हो रही घटनाओं में अब दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि बेख़ौफ़ व उदंड किस्म के युवको ने पहले तो शौच कर रही महिलाओं का वीडियो बनाने लगे और महिलाओं द्वारा विरोध पर छेड़खानी कर गालियां दी यही नही शोर-गुहार सुनकर महिलाओं के बचाव में दौड़े एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई।
क्या है मामला-
मामला अमेठी जनपद के थाना मोहनगंज के कुमार गंज मजरे तिलोई गांव का है जहाँ अपने मायके में विवाह में शामिल होने आयी एक महिला ने आरोप लगाया कि वह आज सुबह लगभग 6 बजे अपने रिश्ते की कुछ महिलाओं के साथ शौच के लिए गांव से बाहर खेतों में गई थी जहां पर दो युवक लवलेश पुत्र महादेव व इनका भाई निवासी पूरे गोबरे मजरे तिलोई थाना मोहनगंज अमेठी ने पीछे से वीडियो बनाने लगे और विरोध करने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए छेड़छाड़ करने लगे ।
बचाव में दौड़े युवक की जमकर पिटाई-
आरोप है कि जब महिलाओं के चिल्लाने पर आवाज़ सुनकर उनके रिश्ते का एक युवक बीच बचाव में दौडा तो आरोपियों ने अपने पिता के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद पिटाई से घायल हुए युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
वही दूसरी ओर अब पीड़ित महिलाओं ने थाना मोहनगंज में तहरीर देकर आरोपियो के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की गुहार लगायी है ।
रिपोर्ट-राम मिश्रा















