सड़क किनारे आए दिन आपको ऐसे मामले देखने मिल जाएंगे जहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी किसी वाहन चालक को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर फटकार लगा रहा होता है। ऐसे मामले भी कम नहीं हैं जब चालन कटने से बचने के लिए लोग पुलिसवालों की जेब गर्म कर देते हैं। मगर एक महिला तो ऐसी है जिसने इन सबसे दस कदम आगे जाते हुए पुलिसवालों से ऐसी बात कह दी जिससे सुनकर किसी के भी पसीने छूट जाएं।
रूस की रहने वाली मॉडल कीरा मेयर को जब ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर दो पुलिसवालों ने रोका तो वह बहाने बनाने लगी। जब उसके बहानों का कोई असर ना हुआ तो उसने दोनों पुलिसवालों को ऑफर दिया कि अगर वे उसे छोड़ देंगे, तो वह उन दोनों के साथ हमबिस्तर होने को तैयार है।
इंस्टाग्राम स्टार कीरा मेयर का यह ऑफर पुलिसकर्मियों को नामंजूर था। उन्होंने फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला कोर्ट में पहुंचा तो जज के सामने महिला ने खुद पर लगाए तमाम आरोपों को स्वीकार कर लिया।
कीरा ने कहा कि जब भी वह परेशान होती है, अजीब हरकतें करने लगती है। बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने और दो पुलिसकर्मियों पर हमला करने का दोषी पाए जाने पर मॉडल को 18 महीने जेल की सजा मिली है।
घटना के बाद कीरा मेयर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है जिसके करीब डेढ़ लाख फॉलोअर्स थे। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती थीं।















