उज्जैन: चालीस हजार के इनामी बदमाश रौनक गुर्जर और उसके गैंग के साथ शनिवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोलियां भी चलीं। बदमाश गुर्जर के पैर में तीन गोलियां लगी हैं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। गुर्जर के दो साथी भी एनकाउंटर में घायल हैं। तड़के हुई इस मुठभेड़ की सूचना के बाद मौके पर एसपी सचिन अतुलकर सहित तमाम बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे।
दो दिन पहले गुरुवार रात को बदमाश रौनक गुर्जर और उसकी गैंग ने शहर के दो व्यापारियों पर गोली चला वसूली की कोशिश की थी। इसमें एक व्यापारी घायल हो गया था। इस घटना से पूरे शहर में रोष था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में थीं।
बदमाश गुर्जर अपनी गैंग के साथ पिंगलेश्वर क्षेत्र में छुपा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची। इस दौरान उसने फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। रौनक के पांव में तीन गोलियां लगी हैं। रौनक के भाई रोशन गुर्जर को भी पांव में दो गोलियां लगी हैं। गैंग के कुल सात बदमाश पकड़ाए।
एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने 25, रौनक की तरफ से 12 फायर हुए। रौनक और रोशन को 2-2 गोली पैर में लगी। तड़के 4 बजे पिंगलेश्वर के समीप उंडासा रोड पर पहली मुठभेड़ हुई। यहां बदमाशों की कार को टक्कर मारी गई। इसके बाद बदमाश खेत में भागे तो वहां दोनों तरफ से फायरिंग हुई। रौनक और अनमोल को यहां से पकड़ा। घायल रौनक को इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए रैफर किया गया। दूसरी मुठभेड़ तिरुपति एवेन्यू में हुई। यहां से अनमोल, दीपक और आशीष पकड़ाए। वहीं तीसरी मुठभेड़ पालखंदा में हुई। यहां रोशन गुर्जर को पकड़ा गया। उसके पैर में भी दो गोली लगी है। अजय लोधी को महानंदा ग्रिड स्थित झोपड़ी से पकड़ा।
उज्जैन एस पी के अनुसार 5 टीमें गुर्जर गैंग को पकड़ने के लिए गठित की गई थी। रौनक गुर्जर के साथ पूरी गैंग के 6 सदस्य रोशन ,राहुल ,अनमोल, सूरज और अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।