31.1 C
Indore
Tuesday, March 19, 2024

लड़की के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फेंका तेजाब

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घाटना सामने आई है। जिले के अलीगंज में स्थित गंगा विहार कालोनी में एक अज्ञात हमलावर ने 17 साल की लड़की के घर में घुस गए और उसकी मां के ऊपर बंदूक तानकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसपर तेजाब डाल दिया। लड़की को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे लेकर बनारस चले गए। पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग की मां ने बताया कि वह बेटी के साथ खाना बना रही थीं। तभी कुछ बदमाश मुंह पर कपड़ा ढंककर घर के अंदर घुस आए। सभी हथियारों से लैस थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी और लड़की को खींचकर ले जाने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसपर तेजाब फेंक दिया।

बदमाशों ने छात्रा की मां पर भी तेजाब फेंका और हथियार लहराते हुए छत की तरफ भाग गए। छटपटाते हुए बेटी हॉल में गिर गई। उसकी चीखें सुनकर वहां लोग पहुंचे। तेजाब से झुलसी छात्रा मदद के लिए चिल्ला रही थी। उसकी चीखें सुनकर काफी संख्या में लोग घर के बाहर जमा हो गए।

धक्का देने पर छात्रा की मां ने दरवाजा खोला तो छात्रा हॉल के फर्श पर गिरकर तड़प रही थी। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश तो हाथ लगाते ही उसकी त्वचा निकलने लगी। इसके बाद महिलाओं ने संभलकर उसे कुर्सी में बिठाया और कुर्सी सहित मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे।

घर से भागते समय बदमाशों का एक कट्टा किचन में छूट गया जबकि छत के मुख्य रास्ते पर प्लास्टिक का एक थैला मिला है जिसमें एक रुमाल था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की है।

भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती ने कहा, ‘पीड़िता के पिता की अलीगंज में सोने-चांदी की दुकान है। घटना के समय पिता दुकान पर थे। पीड़िता इंटर में पढ़ती है और उसके दो छोटे भाई हैं। शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। मैं घटना की निगरानी कर रहा हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles