गाजियाबाद: एक तरफ जहाँ यूपी के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव जीत के अनुमान में लगे हैं तो वहीँ दूसरी तरफ उनके सीएम पद के क्षेत्र उत्तर प्रदेश में क्राइम कम होते नज़र नहीं आ रहे ! जीहां गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में दलित किशोरी (16) से एमबीए छात्र ने घर में घुसकर रेप किया। इससे आहत किशोरी ने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। करीब 50 प्रतिशत झुलसी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने रेप, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी भागा हुआ है। सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा ने बताया कि घटना मंगलवार देर शाम की है। आठवीं पास किशोरी बुटीक का काम सीख रही है।
परिवार में उसका भाई, मां और पिता हैं। तीनों नौकरी करते हैं। घर पर वह अकेली थी, परिजन ड्यूटी पर थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला पुष्पेंद्र यादव उर्फ बबलू और उसका दोस्त रेंचो घर में घुस गए। आरोप है कि पुष्पेंद्र ने कमरे में किशोरी को बंद कर रेप किया। रेंचो बाहर खड़ा था।














