अमेरिका के टेक्सास में एक युवक के घर पर 45 सांप पाए गए। युवक ने कुछ सांप होने की शिकायत की थी लेकिन सांप काफी अधिक पाए गए। बिग कंट्री स्नेक रिमूवल (Big Country Snake Removal) को इन सांपों को घर से निकालने के लिए बुलाया गया था।
बिग कंट्री स्नेक रिमूवल के मुताबिक सांप, जितने युवक ने बताए थे, उससे कहीं ज्यादा थे। ये युवक अपने घर के नीचे के एक स्पेस में कुछ तारों को चेक करने के लिए गया था। तभी उसने सांपों को वहां रेंगते हुए देखा।
सांपों के वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखो बाद देखा जा चुका है। इस पर हजारो कमेंट आ चुके हैं और सैकड़ो बार से ज्यादा बार इसे शेयर किया जा चुका है।
बिग कंट्री स्नेक रिमूवल सर्विस ने सांपों को घर के नीचे से बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इसके लिए उसने प्रशासन से अनुमति भी ली। जिन इलाकों में सांपों को छोड़ा गया वह आबादी वाले इलाकों से बहुत दूर थे। DEMP – PIC
Posted by Big Country Snake Removal on Tuesday, November 13, 2018















