36 C
Indore
Saturday, April 27, 2024

यूपी में फिर सपा की सरकार होगी, सर्वे बेकार होंगे- अखिलेश

Akhilesh Yadav कौशांबी- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि इस बार फिर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। सर्वे चाहे जो भी हों सारे बेकार साबित होंगे। अखिलेश यादव शनिवार को कौशांबी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ये बात कही।

मुख्यमंत्री ने आज यहां 163 करोड़ों की योजनाओं का लोकापर्ण करने के साथ ही 9.39 करोड़ की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार देखते हुए हमको भरोसा है कि प्रदेश में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी। प्रदेश में फिलहाल तो नंबर दो तथा नंबर तीन के लिए लड़ाई हो रही है। भाजपा तथा बसपा इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हमको तो किसी भी सर्वे पर भरोसा ही नहीं है। पिछली बार भी सर्वे कुछ और बता रहे थे, लेकिन हमने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि सर्वे चाहे जो हों, उत्तर प्रदेश में सरकार फिर सपा की बनेगी। यहां लड़ाई दूसरे और तीसरे नंबर के लिए होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी व केंद्र की सभी सरकारों की तुलना में हमने चार वर्ष में इतना काम किया है कि उत्तर प्रदेश 40 वर्ष के विकास मार्ग पर चल रहा है। हमने जो काम किया है वह किसी भी पार्टी के काम की तुलना में सबसे बेहतर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ कानून-व्यवस्था की बात करते हैं। उनको तो विकास का कोई भी काम नहीं दिखता है। आज भी सूबे के लोग हमीरपुर से कालपी तक 40 मिनट में पहुंच रहे हैं। हर जिले के मुख्यालय को फोर लेन सड़क से जोड़ा जा रहा है।

सीएम ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना चलती रहेगी। आगे भी सरकार बनेगी और अब किसी भी गरीब घर की महिला पेंशन पाने से वंचित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में विपक्ष के पास बहस का माद्दा नहीं। आप लोग ही बताओ दो वर्ष में केंद्र की मोदी सरकार ने क्या बदलाव किया है। सपा सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। बिना किसी भेदभाव के। पहली बार यूपी में जिला मुख्यालय फोर लेन सड़कें बनी हैं। इससे पहले उन्होंने कौशांबी जिले के के विकास के लिए हरसंभव पहल का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा पिछले सरकारों से तुलना कर लीजिये सबसे जयादा काम सपा सरकार ने किया। हमसे ज्यादा विकास किसी सरकार ने नहीं किया।

उन्होंने बसपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश की पिछली सरकार ने जनता के धन को पत्थरों में लगा दिया।

उन्होंने कहा समाजवादी एम्बुलेंस 108 व 102 के तर्ज पर पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 100 नम्बर जैसी सुविधाएं देने जा रही है। पुलिस सुरक्षा के लिए बेहतर काम किया है। जरूरत पडऩे पर डॉयल 100 घुमाओगे तो 10 मिनट में पुलिस दरवाजे पर पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा लोकसभा सीट देने वाला उत्तर प्रदेश को केंद्र सरकार उपेक्षा की नजर से देख रही है। अच्छे दिनों की बात करने वाले अब अपने वादों से मुकर गए हैं।

अमूल डेयरी, मदर डेयरी यूपी में आ रही है। यूपी में सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन हो रहा। यूपी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दे रहे हैं। सपा ने लैपटॉप, विद्याधन बांटा। यूपी की सड़क तथा एम्बुलेंस का मुकाबला नहीं है। हमने गरीबों को मुफ्त समाजवादी एम्बुलेंस सेवा दी।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles