26.1 C
Indore
Friday, March 24, 2023

16 साल का लड़का प्लेन के लैंडिंग गियर में छिपा, नैरोबी से नीदरलैंड्स पहुंच गया

फाईल फोटो

एमस्टर्डम : दुनिया इस वाकये पर हैरान है। और हो भी क्यों न? केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट से एक कार्गो प्लेन ने टेकऑफ किया। तुर्की और ब्रिटेन होते हुए यह एयरक्राफ्ट नीदरलैंड्स पहुंच गया यानी कुल 8 हजार किलोमीटर की यात्रा। इस कार्गो प्लेन के लैंडिंग गियर में 16 साल का एक लड़का छिपा रहा। अब वो नीदरलैंड्स के मास्ट्रिच्ट शहर में एक अस्पताल में है और सेहतमंद है।

यकीन करना मुश्किल
stuff.co.nz ने एक रिपोर्ट में इस वाकये की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक- बुधवार को केन्या के नैरोबी से Airbus A330 कार्गो फ्लाइट ने टेकऑफ किया। न जाने कैसे 16 साल का एक कीनियाई लड़का इसके लैंडिंग गियर में छिप गया। फ्लाइट टर्की और ब्रिटेन के रास्ते नीदरलैंड्स पहुंची। टर्की और ब्रिटेन में इसके हॉल्ट भी हुए।

ब्रिटेन के बाद यह फ्लाइट शुक्रवार दोपहर नीदरलैंड्स के मास्ट्रिच्ट एयरपोर्ट पहुंची। यहां जब इंजीनियर्स ने प्लेन चेक किया तो लैंडिंग गियर में यह लड़का दिखा। इसे बाहर निकाला गया और फिर चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया।

जिंदा रहने पर हर कोई हैरान
रिपोर्ट ने इस लड़के का नाम नहीं बताया गया है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के हवाले से यह जरूर बताया गया है कि इतने लंबे सफर की वजह से उसे हायपोथर्मिया (hypothermia) हो गया है। यह एक मेडिकल टर्म है। यह तब होता है जब किसी वजह से बॉडी टेम्परेचर खतरनाक स्तर तक कम हो जाए। इससे नसें जाम हो सकती हैं और मौत भी हो सकती है। डॉक्टर हैरान हैं कि यह जिंदा कैसे बच गया।

मुकद्दर का सिकंदर
नीदरलैंड्स के एविएशन एक्सपर्ट्स यह पता लगाने में जुट गए हैं कि यह एयरक्राफ्ट तक कैसे पहुंचा? इतने लंबे सफर में इसके छिपे होने की जानकारी किसी भी स्तर पर क्यों नहीं मिली? फ्लाइट ज्यादातर वक्त 38 हजार फीट की ऊंचाई पर थी। इस ऊंचाई पर ऑक्सीजन लेवल बेहद कम होता है। ऐसे में जिंदा रहना करीब-करीब नामुमकिन ही होता है। एक बात और- जब एयरक्राफ्ट लैंड करता है तो व्हील्स खुलते हैं। कोई छिपा भी हो तो जमीन पर गिरकर मर सकता है। इसके साथ तो यह भी नहीं हुआ। एक अधिकारी ने कहा- मैं तो इस लड़के को ‘मुकद्दर का सिकंदर’ ही कह सकता हूं। इस लड़के ने शुक्रवार को कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं। केन्या में अपनी फैमिली से बातचीत करना चाहता हूं।

दो बार पहले भी यही हुआ, हर बार लाश मिली
2019 में केन्या एयरवेज की एक फ्लाइट में कुछ इस तरह की घटना हुई। यह फ्लाइट लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंची थी। लैंडिंग के पहले सनबाथ ले रहे एक व्यक्ति ने फोन करके एयरपोर्ट अथॉरिटी को बताया था कि लैंडिंग गियर में कोई लटक रहा है।

1997 में भी ऐसा ही हुई। इस बार भी फ्लाइट नैरोबी से ही आई थी। यह ब्रिटेन के गैटविक एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके अगले लैंडिंग पार्ट (nose-wheel bay) पर एक कीनियाई की लाश मिली थी।

Related Articles

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Pakistan Economy: नकदी संकट से जूझ रहा पाक, हाथ पसार रहे शहबाज; ऋण के लिए IMF से की बात

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
132,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles