27.1 C
Indore
Monday, April 29, 2024

भौतिक उन्नति में आध्यात्मिकता का समन्वय जरूरी : राज्यपाल श्री पटेल

सुविधाओं की अंधी दौड़ में आत्मिक आनंद की अनुभूतियों से मानवता हो रही है वंचित

बुद्धि एवं संस्कार के दिव्यकरण से आध्यात्मिक प्रकृति को विकसित करना सहाहनीय पहल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मूल्य शिक्षा प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र के
प्रथम चरण का उद्घाटन एवं शिक्षाविद् सम्मेलन का शुभारंभ किया

   राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि संस्कारित राष्ट्र के लिए भौतिक प्रगति के साथ ही आध्यात्मिक आनंद के प्रयासों में समन्वय होना आवश्यक है। सभी वर्गों को जोड़ कर बुद्धि एवं संस्कार के दिव्यकरण द्वारा उनमें आध्यात्मिक प्रकृति को विकसित करने की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जीवन में आनंद के अनेक साधन उपलब्ध हैं, जिन्हें धन से क्रय किया जा सकता है। इन सभी साधनों से क्षणिक शारीरिक और बौद्धिक सुख की प्राप्ति होती है। आत्मिक शांति आध्यात्मिकता से ही प्राप्त होती है। आध्यात्मिकता का मूलाधार स्नेह, सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता है। इसलिए परमात्मा ने मानव को वाणी और बुद्धि जैसी असीम शक्तियाँ प्रदान की हैं।

      राज्यपाल श्री पटेल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सह-निकाय राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मूल्य शिक्षा प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र के प्रथम चरण के उद्घाटन एवं शिक्षाविद् सम्मेलन शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  

      राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि फाउंडेशन का प्रशिक्षण कार्यक्रम शाश्वत मूल्यों और जीवन सूत्रों को आधुनिकतम वैज्ञानिक ढंग से जन-मानस में संप्रेषित करेगा। समाज में सकारात्मकता, आध्यात्मिकता के यथा योग्य वातावरण का निर्माण करेगा। मूल्य शिक्षा, आध्यात्मिकता और आत्म-शांति का मार्ग है। राज्यपाल ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के प्रसंग पर दिव्य मूल्यों की पुनर्स्थापना से आध्यात्मिक क्रांति की पहल के लिए फाउंडेशन की सराहना की।

      राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आज तेजी से हो रहे भौतिक विकास में मानव अस्तित्व को केवल एक शरीर के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। भौतिक प्रगति में जीवन की सार्थकता है। इस मिथक की अंधी दौड़ में व्यक्ति का जीवन यंत्रवत हो गया है। शारीरिक सुख के साधन और सुविधाओं की अंधी दौड़ में आत्मिक आनंद की अनुभूतियों से मानवता वंचित हो रही है। आध्यात्मिकता से ही व्यक्ति में भरोसा, आदर और धैर्य जैसे सद्गुण प्रगट होते हैं और आंतरिक अनुभूतियों को जगा कर शरीर को आत्मा के अनुरूप बनाते हैं।

      कार्यकारी सचिव ब्रह्माकुमारीज़, माउंटआबू राजयोगी बी. के. मृत्युंजय ने कहा कि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय परमात्मा की दैवीय कृपा से स्थापित संस्थान है। संस्थान का प्रयास हर आत्मा को दैवीय गुण से संपन्न कर मानव को देव बनाना है। प्रशिक्षण अन्याय, भ्रष्टाचार और विकारों से मुक्त महामानव निर्माण का प्रकल्प है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा 24 विश्वविद्यालयों के साथ थॉट लेब स्थापना का पारस्परिक समझौता किया है। संस्थान की 30 हजार से ज्यादा बहने सम्पूर्ण विश्व के करीब 147 देशों में संचालित केंद्रों से नैतिक और मूल्य परक शिक्षा का प्रसार कर रही हैं।  

भोपाल ज़ोन की निदेशक राजयोगिनी बी. के. अवधेश ने स्वागत उद्बोधन दिया।  राज्यपाल का बैज लगा एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मूल्य शिक्षा एवं शोध केंद्र निर्माण परियोजना के मॉडल और ऑडियो, वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles