27.1 C
Indore
Saturday, April 27, 2024

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी का कार में शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो वायरल

संयुक्त राष्ट्र की अपने कर्मचारियों द्वारा यौन दुराचार के खिलाफ सख्त नीतियां हैं। यदि कर्मचारी आचरण नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो उन्हें अनुशासित किया जाता है। या फिर उन्हें संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों से प्रत्यावर्तित या प्रतिबंधित किया जा सकता है, लेकिन आगे की अनुशासनात्मक या कानूनी कार्रवाई करना उनके गृह राष्ट्र की जिम्मेदारी होती है। 

इजरायल में तैनात संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी का कार में यौन संबंध बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र ने अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा जताया है। साथ ही कहा है कि वह इस वीडियो को लेकर काफी हैरान है।

इस वीडियो में अधिकारी को एक लाल पोशाक पहनी हुई महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है। बताया गया है कि यह वीडियो तेल अवीव की एक मुख्य सड़क पर शूट किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है और इस वीडियो में दिख रहे अधिकारी को पहचानने के काफी करीब है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि माना जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लोग इजरायल में एक शांति संगठन के कर्मचारी हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने 18 सेकंड के वीडियो में दिख रहे व्यवहार को घिनौना बताया है।

दुजारिक ने कहा कि इस तरह का व्यवहार संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों द्वारा शांति स्थापित करने में उठाए जा रहे कदमों के खिलाफ है।

जब प्रवक्ता से पूछा गया कि कहीं दोनों के बीच यौन संबंध आपसी सहमति से तो नहीं बनाए गए थे। इस पर दुजारिक ने कहा कि यह सभी सवाल इस मामले पर चल रही जांच का हिस्सा है, इसलिए हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।

बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र की अपने कर्मचारियों द्वारा यौन दुराचार के खिलाफ सख्त नीतियां हैं। यदि कर्मचारी आचरण नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो उन्हें अनुशासित किया जाता है। या फिर उन्हें संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों से प्रत्यावर्तित या प्रतिबंधित किया जा सकता है, लेकिन आगे की अनुशासनात्मक या कानूनी कार्रवाई करना उनके गृह राष्ट्र की जिम्मेदारी होती है।

संयुक्त राष्ट्र लंबे समय से अपने शांति दूतों और अन्य कर्मचारियों द्वारा यौन दुराचार के आरोपों की जांच कर रहा है। हाल के वर्षों में इसके कर्मचारियों पर लगातार आरोप लगे हैं।

महासचिव गुतारेस ने यौन अपराधों में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles