35.1 C
Indore
Thursday, October 8, 2026

Virtual Rally: देश के विकास की नींव में बिहारियों के पसीने की महक- अमित शाह बोले

शाह ने रेली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की राजनीति के इतिहास में पहली वर्चुअल रैली में उपस्थित बिहार के सभी कार्यकर्ता भाइयों और बहनों आप सभी का मैं भाजपा की ओर से स्वागत करता हूं। दिल्ली में पार्टी कार्यालय में बनाए गए मंच पर पहुंचने से पहले अमित शाह ने हाथों को सैनिटाइज किया। पटना में मौजूद नेताओं ने शाह का जोरदार स्वागत किया।

नई दिल्लीः बिहार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल रैली के माध्यम से बिहार की जनता को संबोधित किया।

बिहार जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और बिहार सरकार के कामों से जनता को अवगत कराया। अपने संबोधन के दौरान शाह ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और उन्हें तमाम मुद्दों पर घेरा।

शाह ने रेली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की राजनीति के इतिहास में पहली वर्चुअल रैली में उपस्थित बिहार के सभी कार्यकर्ता भाइयों और बहनों आप सभी का मैं भाजपा की ओर से स्वागत करता हूं। दिल्ली में पार्टी कार्यालय में बनाए गए मंच पर पहुंचने से पहले अमित शाह ने हाथों को सैनिटाइज किया। पटना में मौजूद नेताओं ने शाह का जोरदार स्वागत किया।

शाह ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा ‘मैं उन करोड़ों कोरोना वॉरियर्स को सलाम करना चाहता हूं जो अपनी जान जोखिम में डालकर वायरस से लड़ रहे हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पुलिस कर्मी और अन्य, मैं उनके योगदान को स्वीकार करना चाहता हूं।

रैली का चुनाव से कोई संबंध नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस रैली का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है। कोरोना संकट में हम जन संपर्क के अपने संस्कार को भुला नहीं सकते। मैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई देता हूं कि 75 वर्चुअल रैली के माध्यम से उन्होंने जनता से जुड़ने का मौका दिया है। ये राजनीतिक दल के गुणगान गाने की रैली नहीं है। ये रैली जनता को कोरोना के खिलाफ जंग में जोड़ने और उनके हौसले बुलंद करने के लिए है:

बिहार की धरती ने ही पहली बार दुनिया को लोकतंत्र का अनुभव कराया। जहां महान मगध साम्राज्य की नींव डाली गई। इस भूमि ने हमेशा भारत का नेतृत्व किया है। शाह ने बिहार में विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा ‘आज जब मैं वर्चुअल रैली के माध्यम से आपसे संवाद कर रहा हूं तब कुछ लोगों ने अभी थाली बजाकर इस रैली का स्वागत किया है। मुझे अच्छा लगा कि देर-सवेर मोदी जी की अपील को उन्होंने माना।

भारत और पूर्वी भारत के विकास में बहुत बड़ा अंतर
शाह ने कहा कि 2014 में मोदी जी ने कहा था कि भारत का विकास जो अब तक चला उसमें पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के विकास में बहुत बड़ा अंतर है। आजादी के समय जीडीपी के अंदर पूर्वी भारत का योगदान बहुत ज्यादा होता था, परंतु आजादी के बाद से जिस प्रकार से सरकारें चली उन्होंने पूर्वी भारत के विकास से मुंह मोड़ लिया था और परिणाम ये आया कि पूर्वी भारत पिछड़ता गया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने छह साल के अंदर करोड़ों गरीबों के जीवन में प्रकाश लाने का एक प्रयास किया है, जिसका सबसे बड़ा फायदा अगर किसी को हुआ है तो वो मेरे पूर्वी भारत के लोगों को हुआ है।

शाह ने कहा ‘आवास, बिजली, बैंक खाते, स्वास्थ्य सेवाएं, गैस सिलेंडर, शौचालय, ये सब तो मोदी सरकार 2014-2019 तक के कार्यकाल में ही दे चुकी थी। 2019 में मोदी जी ने जल शक्ति मंत्रालय गठित करके देश के 25 करोड़ लोगों के घर में नल से शुद्ध जल पहुंचाने की योजना शुरु की।’


लालटेन का जमाना चला गया
अमित शाह ने कहा ‘पीएम मोदी की सरकार ने 50 करोड़ लोगों को आय़ुष्मान योजना भारत के तहत मुफ्त बीमा दिया। एक करोड़ लोग मुफ्त में अपना इलाज करा चुके हैं। उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़ महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिला। हर दिन उनके शरीर में 400 सिगरेट के बराबर धुआं जाता था और बीमारी का शिकार होती थीं। 2.5 करोड़ लोगों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली पहुंचाया गया। आजादी के 70 साल बाद भी 20 हजार लोगों के घर में अंधेरा था। लालटेन जलानी पड़ती थी। लालटेन का जमाना चला गया यह एलईडी का जमाना है।

घर में घुसकर मारा
एक जमाना था कि हमारी सरहदों में कोई घुस जाता था। सीमा से छेड़खानी करता था, जवानों के सिर काट लेते थे और दिल्ली में उफ्फ तक नहीं होती थी। हमारे समय में उड़ी हुआ, पुलवामा हुआ। मोदी की सरकार थी, कुछ ही दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक और एयरएस्ट्राइक करके घर में घुसकर मारा। दुनिया ने माना कि अमेरिका और इस्रायल के बाद कोई देश अपनी सीमा की रक्षा को सक्षम है तो वह भारत है। पीएम मोदी ने देश की सीमा को सुरक्षित किया। कई ऐसे काम किए जिससे दुनिया में सम्मान मिला।

जनता कर्फ्यू भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के अंदर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा
शाह ने कहा कि मोदी जी ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से 9.5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 72,000 करोड़ रुपये हर साल डालने की व्यवस्था की। आरसीईपी की चर्चा कांग्रेस शुरू करके गई थी। इसकी वजह से छोटे किसान, मछुवारे, छोटे कारोबारी, छोटे उद्योग ये सब तबाह हो जाते।

मोदी जी ने छोटे किसानों, छोटे व्यापारियों के हित में दृढ़ता से फैसला लेते हुए आरसीईपी समझौते से भारत को अलग कर लिया। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा कहा, मगर जो कह रहे हैं उनको ये मालूम नहीं है कि ये राजनीतिक प्रोपेगेंडा नहीं है बल्कि ये देश को एक बनाने की मुहिम है।

जनता कर्फ्यू भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के अंदर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा कि देश के एक नेता की अपील पर कोई पुलिस बल प्रयोग किए बगैर पूरे देश ने घर के अंदर रहकर अपने नेता की अपील का सम्मान किया। चाहे मोदी जी ने थाली और घंटी बजाने को कहा, चाहे दीया जलाने को कहा, चाहे सेना के जवानों द्वारा आकाश से कोरोना वॉरियर्स पर फूल बरसाने की बात हो, ये सब मोदी जी की अपील ही थी।

बिहार की जनता को संंबोधित करते हुए शाह ने कहा कि देश का कोई भी कोना हो, उसके विकास की नींव में बिहार के व्यक्ति के पसीने की महक है। जो लोग उन्हें अपमानित करते हैं वो प्रवासी मजदूरों के जज्बे को नहीं समझते हैं।

शाह ने कहा ‘बहुत से लोग गुमराह कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता और प्रवासी मजदूर इन बातों से अपने को अलग रखें। पूरा देश आपका सम्मान करता हूं। आज इस मंच से कहना चाहता हूं देश का कोई हिस्सा हो, जो विकसित है इसकी नींव में जाएंगे तो बिहार के प्रवासी मजदूरों के पसीने की महक है।

बिहार के व्यक्ति का पसीना इस देश के विकास की नींव में है। जो लोग अपमानित करते हैं उनको मालूम नहीं है कि बिहार के मजदूरों का जज्बा क्या है। वे नहीं जानते हैं कि मोदी जी ने उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कितना काम किया। जब से कोरोना की बीमारी आई तो पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा कि जहां भी प्रवासी मजदूर हैं उनके लिए व्यवस्था की जाए। केंद्र सरकार ने इसके लिए तुरंत 11 हजार करोड़ रुपए दिए।

बिहार में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली है जिसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने बर्तन बजाकर विरोध किया। उन्होंने प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर भी अपनी विरोध दर्ज किया।
इसके अलावा पटना में विभिन्न स्थानों पर सात जून, 2020 को श्रद्धांजलि दिवस बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है- ‘वर्चुअल से एक्चुअल मुद्दों का एनकाउंटर।’

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ राजनैतिक दल केवल पीएम मोदी और भाजपा का विरोध ही करते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में जब थालियां बजाने के लिए कहा था तो उसका विरोध किया था। आज गरीबों के अधिकार के लिए खुद थालियां बजा रहे हैं।

अमित शाह की रैली
बता दें कि कोरोना महामारी के बीच भाजपा रविवार को बिहार में चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को फेसबुक लाइव पर रैली कर बिहार में भाजपा का चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राज्य की 243 विधानसभा सीटों से करीब एक लाख लोगों को इस फेसबुक लाइव से जोड़ा जाएगा। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इसे भाजपा के चुनावी अभियान के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है।

भगवा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तमाम प्रयास में जुटी है, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण किसी बड़ी राजनीतिक सभा का आयोजन नहीं हो सकता है। हालांकि, यह ऑनलाइन रैली भाजपा के एक महीने चलने वाले अभियान का हिस्सा है, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया जा रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर यह आयोजन हो रहा है।

संभावना है कि शाह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ध्यान केंद्रित रखेंगे। बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोजपा के साथ गठबंधन है। बिहार भाजपा के नेताओं ने कहा है कि पार्टी ने शाह के भाषण को सुनने के लिए अपने कार्यकर्ताओं और लोगों के लिए 72,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर इंतजाम किया है।

Related Articles

What to know about bonuses at Here2WIN Casino: Your path to a rewarding gaming

When it comes to online gaming, bonuses play a crucial role in enhancing player experience and improving chances of winning. Here 2 Win Casino...

Migliori Siti Slot Online AAMS: come scegliere il casinò giusto nel 2026

Nel mondo dei giochi online, scegliere il casinò giusto è fondamentale per un'esperienza di gioco sicura e divertente. Con l'aumento della popolarità delle slot...

Ontdek de spannende toernooien van Leprezone Casino en win geweldige prijzen

Welkom bij de wereld van online gokken, waar Leprezone Casino uitblinkt met een breed scala aan spannende toernooien en de kans om geweldige prijzen...

What to look for in online casino promotions: finding value and excitement

In the world of online casinos, promotions play a crucial role in attracting and retaining players. Understanding what to look for in these promotions...

Wettbewerbe im Stake Casino Deutschland: So kannst du großartige Preise gewinnen

Das Stake Casino bietet eine aufregende Plattform für Glücksspielenthusiasten in Deutschland. Mit einer Vielzahl von Spielen und spannenden Wettbewerben können Spieler nicht nur Unterhaltung...

Los Mejores Casinos Online Argentina: conoce las promociones más atractivas de 2026

Los casinos online han revolucionado la forma en que los argentinos disfrutan de los juegos de azar. Hoy en día, la oferta es amplia...

Casinos sin licencia en España: cómo elegir el mejor bono en 2026

En la actualidad, los casinos sin licencia en España han ganado notoriedad entre los jugadores que buscan alternativas a los casinos tradicionales. Con una...

Explora 1win Casino: todo sobre los slots y las mesas en vivo que no

El mundo de los casinos en línea ha evolucionado significativamente en los últimos años, y 1win Casino se ha destacado como una de las...

เกมสล็อตแตกง่ายที่ สล็อตเว็บตรง อันดับ 1 ในไทย 2026: เกมไหนที่ทำเงินได้จริง

การเล่นสล็อตออนไลน์ในปี 2026 นั้นเป็นที่นิยมมากขึ้นเรื่อยๆ โดยเฉพาะเกมสล็อตที่แตกง่ายซึ่งสามารถทำเงินได้จริง ผ่านสล็อตเว็บตรงอันดับ 1 ในประเทศไทย เนื่องจากการเข้าถึงที่สะดวกและมีเกมหลากหลายให้เลือกสรร ผู้เล่นจึงสามารถสนุกสนานและทำกำไรได้อย่างมีประสิทธิภาพ รวมถึง เว็บสล็อต ตรงจากต่างประเทศ ไม่มี ขั้นต่ำ ที่เปิดโอกาสให้ผู้เล่นได้สัมผัสประสบการณ์ใหม่ๆ ในการเล่นเกมออนไลน์ ในบทความนี้เราจะพาทุกคนไปสำรวจเกมสล็อตที่ได้รับความนิยมและมีศักยภาพในการทำเงินสูงที่สุดในปีนี้ ความแตกต่างระหว่างตัวเลือกคาสิโนที่แข็งแกร่งกับตัวเลือกที่อ่อนแอ ในการเลือกเล่นสล็อตออนไลน์ สิ่งสำคัญคือการเลือกคาสิโนที่มีความน่าเชื่อถือและเสนอเกมสล็อตที่ง่ายต่อการแตก ซึ่งสามารถให้ผลตอบแทนที่ดี โดยทั่วไปแล้วคาสิโนที่ดีจะมีการรับรองจากหน่วยงานที่มีชื่อเสียงและมีระบบการเงินที่ปลอดภัย ผู้เล่นควรคำนึงถึงค่า RTP (Return to...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
144,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

What to know about bonuses at Here2WIN Casino: Your path to a rewarding gaming

When it comes to online gaming, bonuses play a crucial role in enhancing player experience and improving chances of winning. Here 2 Win Casino...

Migliori Siti Slot Online AAMS: come scegliere il casinò giusto nel 2026

Nel mondo dei giochi online, scegliere il casinò giusto è fondamentale per un'esperienza di gioco sicura e divertente. Con l'aumento della popolarità delle slot...

Ontdek de spannende toernooien van Leprezone Casino en win geweldige prijzen

Welkom bij de wereld van online gokken, waar Leprezone Casino uitblinkt met een breed scala aan spannende toernooien en de kans om geweldige prijzen...

What to look for in online casino promotions: finding value and excitement

In the world of online casinos, promotions play a crucial role in attracting and retaining players. Understanding what to look for in these promotions...

Wettbewerbe im Stake Casino Deutschland: So kannst du großartige Preise gewinnen

Das Stake Casino bietet eine aufregende Plattform für Glücksspielenthusiasten in Deutschland. Mit einer Vielzahl von Spielen und spannenden Wettbewerben können Spieler nicht nur Unterhaltung...