29.1 C
Indore
Friday, March 29, 2024

बंगाल बंद के दौरान इचापुर में बाइक सवार को पीटा, ऑटोरिक्शा में भी तोड़फोड़

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में से पहले राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कोलकाता के नबाना में गुरुवार को वाम मोर्चा कार्यकर्ताओं को रैली के दौरान कथित रूप से पीटा गया। इसके विरोध में वाम मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 12 घंटे तक बंद बुलाया है। बंगाल बंद के दौरान इचापुर में एक बाइक सवार को कथित रूप से पीटने की बात सामने आई है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने एक ऑटोरिक्शा में भी तोड़फोड़ की है।

कोलकाता के नबना में मार्च के दौरान लेफ्ट कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पिटाई के बाद कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी ने 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। इसके तहत शुक्रवार सुबह वाम दलों और कांग्रेस के सदस्यों ने अशोकनगर, उत्तर 24 परगना में एक सड़क को जाम कर दिया। वहीं सुकांता पुल के पास भी सड़क पर जाम लगा दिया। इसके अलावा दक्षिण 24 परगना जिले के श्यामनगर में CPI(M) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

हाइलाइट्स:

  • कोलकाता के नबाना में गुरुवार को वाम मोर्चा कार्यकर्ताओं को रैली के दौरान पीटने का आरोप
  • विरोध में वाम मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 12 घंटे तक बुलाया है बंद, कांग्रेस भी है शामिल
  • शुक्रवार सुबह कांचरापाड़ा रेलवे स्टेशन पर वामपंथी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक को जाम दिया

कांचरापाड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर जमा हुए कार्यकर्ता
इसके अलावा श्यामनगर(दक्षिण 24 परगना) में CPI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद वाम मोर्चा ने कांचरापाड़ा रेलवे स्टेशन पर विरोध- प्रदर्शन किया। इस दौरान वामपंथी कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए और ट्रेनों का संचालन रोक दिया।

CPIM और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोड ब्लॉक किया
कोलकाता में CPIM और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोड ब्लॉक किया। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

12 घंटे का बंद बुलाया
वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने ‘तृणमूल कांग्रेस सरकार के पुलिस बल’ की ओर से छात्रों और युवाओं और महिलाओं पर किए गए क्रूर हमलों की निंदा करते हुए इसके विरोध में शुक्रवार को सुबह 6 बजे से वाम दलों और सहयोगी दलों की ओर से 12 घंटे के पश्चिम बंगाल बंद की घोषणा की।

वाम-कांग्रेस मार्च के दौरान पुलिस के साथ झड़प
वाम मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर में पुलिस के साथ झड़प हुई क्योंकि कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग को लेकर राज्य के सचिवालय नबान्न तक के अपने मार्च के रास्ते में लगे बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। इसमें कई कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस को भी चोटें आयीं।

150 से अधिक हुए जख्मी
वाम मोर्चे अध्यक्ष ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में नौकरियों और बेहतर शिक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर ‘नबान्न अभियान’ में शामिल वाममोर्चा और कांग्रेस के 150 से अधिक छात्र, युवक एवं युवतियां घायल हुए। बोस ने कहा कि बंद के आह्वान पर वाम मोर्चा के घटक दलों और कांग्रेस पार्टी के साथ चर्चा हुई है, जिसके साथ उसने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी गठबंधन किया है। बंगाल में विधानसभा चुनाव को टीएमसी और बीजेवी के साथ त्रिकोणीय लड़ाई बनाने के लिए वाम-कांग्रेस का गठबंधन हुआ है।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles