33.2 C
Indore
Tuesday, April 23, 2024

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग उज्जैन में आरंभ, श‍िवराज और स‍िंध‍िया भी शामिल

फाइल फोटो

उज्जैन :  भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह 11.30 बजे उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दाैरान पत्रकाराें से चर्चा में कहा कि भाजपा पूरे देश में विकास व जनकल्याण का प्रकाश फैला रही है। हमारे कार्यकर्ता लालटेन के कांच की तरह हैं। कई बार कांच पर धूल जम जाती है, प्रकाश बाहर नहीं आ पाता। इसलिए समय-समय पर धूल हटाते रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिलता रहा ताे वे भी साफ व पवित्र रहेंगे तथा देश में प्रकाश फैलाएंगे।

प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हाेने के लिए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उज्जैन पहुंचे और महाकाल दर्शन किए। इंदौर रोड स्थित होटल मित्तल एवेन्यू में दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। बता दें कि ये प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में होने वाला था, मगर बाद में उज्जैन को इसके लिए चुना गया। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गईं। बुधवार को मंत्रियों और गुरुवार काे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ।

कुछ मंत्री गुरुवार रात को ही उज्जैन पहुंच चुके थे। प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर भी इस शिविर में माैजूद रहेंगे। नगरीय निकाय और 2023 के चुनाव पर नजरः प्रशिक्षण वर्ग के जरिए विधायकों से कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। सिंधिया गुट से आए विधायकों को पार्टी की नीति और रीत के बारे में बताया जाएगा। साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर भी मंथन होगा। प्रशिक्षण वर्ग में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने पर भी बात होगी।

सीएम 11 घंटे उज्जैन मेंः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात 9.30 बजे तक उज्जैन में रहेंगे। उनके कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होने की संभावना है। उज्जैन में आयाेजन में शामिल हाेने के बाद मुख्यमंत्री इंदौर रवाना होंगे। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को वे फिर से उज्जैन में प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आएंगे।

कार्यकर्ता लालटेन के कांच की तरह : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा पूरे देश में विकास और जनकल्याण का प्र्काश फैला रही है। हम कार्यकर्ता लालटेन के कांच की तरह हैं। कई बार कांच पर धूल जम जाती है। प्रकाश बाहर नहीं आ पाता, इसलिए समय-समय पर धूल हटाते रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिलता रहा तो वे भी साफ और पवित्र रहेंगे और पूरे देश में प्रकाश फैलाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा-पार्टी अपने जनप्रतिनिधियों का समय समय पर प्रशिक्षण करती रहती है।यह वर्ग भी उसी का एक हिस्सा है। सिंधिया समर्थकों के प्रशिक्षण पर शर्मा ने कहा- दूसरी विचारधारा का कोई नहीं है। सभी कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- जनता की जो अभिलाषा है उस पर पूरी तरह खरा उतरें, यही मंशा है। किसान आन्दोलन पर कह-तीनों कानून किसानों के हित में हैं। किसानों को असली आजादी इन कृषि कानून लागू होने के बाद मिलेगी।

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles