28.2 C
Indore
Friday, May 3, 2024

BJP ने पूर्व और पूर्वोत्तर पर क्यों साध लीं नजरें, अमित शाह-जेपी नड्डा ने संभाला मोर्चा

सितंबर के आखिरी सप्ताह में जेपी नड्डा ओडिशा पहुंचे थे। अगस्त में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा पहुंचे और अब खबर है कि भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एक बार फिर राज्य का दौरा करने वाले हैं।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लगातार राज्यों के दौरे कर रहे हैं। अगर इन दिग्गजों के सियासी चहलकदमी को देखें, तो लग रहा है कि भाजपा पूर्व और पूर्वोत्तर में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
शाह और नड्डा के दौरे पर एक नजर
सितंबर के आखिरी सप्ताह में नड्डा ओडिशा पहुंचे थे। अगस्त में शाह ओडिशा पहुंचे और अब खबर है कि भाजपा अध्यक्ष एक बार फिर राज्य का दौरा करने वाले हैं। इसके अलावा आने वाले दो दिनों में दोनों नेता असम, सिक्किम में भी भाजपा मुख्यालय की शुरुआत करने वाले हैं। खास बात है कि साल 2023 में त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में चुनाव होने वाले हैं।
अब बड़ी तस्वीर देखते हैं
न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि पार्टी निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों पर ध्यान लगाएगी। वहीं, ओडिशा और असम के दौरे भाजपा की 2024 चुनाव की तैयारियों से जुड़े हैं। आंकड़ों में समझें तो ओडिशा से पूर्वोत्तर राज्यों में 88 लोकसभा सीटें हैं। साल 2019 में भाजपा ने यहां 40 सीटें जीती और अब खबरें हैं कि पार्टी इस संख्या को बढ़ाना चाहती है।
2019 में इन राज्यों में क्या थी स्थिति
ओडिशा (21 सीटें): बीजू जनता दल यानी BJD ने 12 सीटें जीती। जबकि, भाजपा के खाते में 8 और कांग्रेस के पास 1 सीट आई।
असम (14 सीट): यहां भाजपा को 9 सीटें मिली। राज्य में कांग्रेस 3 सीटें जीतने में सफल रही। इधर, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) और निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक सीट मिली।
पश्चिम बंगाल (42 सीटें): यहां भाजपा ने 18 सीटें जीती थीं, लेकिन 22 सीटों पर जीत के साथ तृणमूल कांग्रेस पहले नंबर पर रही। उस दौरान कांग्रेस को 2 सीटें मिली थी।
त्रिपुरा (2 सीटें): भाजपा को दोनों सीटें जीतने में सफलता मिली।
मेघालय (2 सीटें): यहां एक सीट कांग्रेस ने जीती और एक सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी को सफलता मिली।
मणिपुर (2 सीटें): यहां भाजपा ने एक सीट पर जीत का परचम लहराया। जबकि, नगा पीपुल्स फ्रंट को एक सीट पर जीत मिली।
मिजोरम (1 सीट): राज्य की एक सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत हासिल की थी।
नगालैंड (1 सीट): नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी को जीत मिली।
अरुणाल प्रदेश (2 सीटें): राज्य में दोनों सीटें भाजपा के खाते में गईं।
सिक्किम (1 सीट): राज्य की एकमात्र सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को जीत मिली।
क्यों मेहनत कर रही है भाजपा?
न्यूज18 से बातचीत में भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वपन्न दासगुप्ता बताते हैं, ‘भारत में भाजपा की मौजूदगी एक समान होनी चाहिए। हम गुजरात, उत्तर प्रदेश और पश्चिम के राज्यों में अच्छा कर रहे हैं। हम उत्तर में मौजूद हैं, लेकिन हमें इसे बढ़ाना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि 2019 में बंगाल में मिली 18 सीटों ने भाजपा को 300 का आंकड़ा पार करने में मदद की थी। इसलिए हम पूर्व में वोट जुटाने के लिए ज्यादा जोर लगा रहे हैं। हम झारखंड और बिहार के साथ सभी राज्यों पर ध्यान लगा रहे हैं।’
इन क्षेत्रों में स्थिति समझें
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा कि बीजेडी भले ही केंद्र में भाजपा की साथी है, लेकिन भाजपा ओडिशा में ताकत बढा़ने की कोशिश में है। हाल ही में यूपी इकाई में बड़ी भूमिका निभाने वाले सुनील बंसल को ओडिशा और बंगाल की जिम्मेदारी दी है।
बंगाल में 2019 में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, 2021 चुनाव में भाजपा तृणमूल कांग्रेस को हराने में असफल रही थी। अब टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता काकोली घोष दोस्तीदार का कहना है, ‘हर राजनीतिक दल को विस्तार करने का अधिकार है। मैंने दिल्ली हलकों से सुना है कि वे गुजरात, यूपी और मध्य प्रदेश में असफल होने वाले हैं और इसलिए पूर्व की तरफ आ रहे हैं। आम आदमी को उनका आक्रामक व्यवहार पसंद नहीं है।’

Related Articles

इंदौर में बसों हुई हाईजैक, हथियारबंद बदमाश शहर में घुमाते रहे बस, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर में बसों को हाईजैक करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिनके...

पूर्व MLA के बेटे भाजपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस, BJP पर लगाया यह आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव...

वीडियो: गुजरात की तबलीगी जमात के चार लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत, 3 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार गुजरात के पालनपुर से आए तबलीगी जमात के 11 लोगों में से 4 लोगों की डूबने से मौत हुई है।...

अदाणी मामले पर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष,संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी...

शिंदे सरकार को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘दखलअंदाजी’ बताकर खारिज किया फैसला

मुंबई :सहकारी बैंक में भर्ती पर शिंदे सरकार को कड़ी फटकार लगी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सीएम शिंदे को लिखा पत्र, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा – अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके...

IND vs SL Live Streaming: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज

IND vs SL Live Streaming भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।...

पिनाराई विजयन सरकार पर फूटा त्रिशूर कैथोलिक चर्च का गुस्सा, कहा- “नए केरल का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा”

केरल के कैथोलिक चर्च त्रिशूर सूबा ने केरल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि उनके फैसले जनता के लिए सिर्फ मुश्कीलें खड़ी...

अभद्र टिप्पणी पर सिद्धारमैया की सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा CM बोम्मई का अपमान करना नहीं था’

Karnataka News कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम मुझे तगारू (भेड़) और हुली (बाघ की तरह) कहते हैं...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
135,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles