38.1 C
Indore
Tuesday, June 16, 2026

चेन्नई : इशांत शर्मा टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले भारत के छठे गेंदबाज

चेन्नई : भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट गंवा दिए हैं। बेन स्टोक्स और कप्तान जो रूट क्रीज पर हैं। डैनियल लॉरेंस 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इशांत शर्मा ने LBW किया। इसी के साथ इशांत के टेस्ट में 300 विकेट पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले भारत के छठे गेंदबाज बने। डॉमनिक सिबली 16 रन और रॉरी बर्न्स शून्य पर पवेलियन लौटे।

दोनों को रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया।  अश्विन ने बर्न्स को दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर आउट किया। टीम इंडिया पहली पारी में 337 रन बनाकर ऑलआउट हुई। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए थे। इस आधार पर उनकी टीम इंडिया पर कुल बढ़त 300+ रन की हो गई है।

अश्विन ने 114 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की : अश्विन पारी की पहली बॉल पर विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे स्पिनर बन गए। उन्होंने 114 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले साउथ अफ्रीका के बर्ट वोग्लर ने 1907 में इंग्लैंड के टॉम हेवर्ड को पारी की पहली बॉल पर आउट किया था।

अश्विन और सुंदर के बीच 80 रन की पार्टनरशिप : भारत ने आज 6 विकेट पर 257 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 48 रन जोड़े ही थे कि अश्विन 31 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जैक लीच ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। सुंदर और अश्विन के बीच सातवें विकेट के लिए 80 रन की पार्टनरशिप हुई।​​​​ इसके बाद शाहबाज नदीम शून्य पर आउट हुए। उन्हें भी लीच ने स्लिप में बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। इशांत शर्मा 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एंडरसन ने ऑली पोप के हाथों कैच कराया।

एंडरसन ने बुमराह को स्टोक्स के हाथों कैच कराकर भारत की पारी को समेट दिया। वॉशिंगटन सुंदर 85 रन बनाकर नॉटआउट रहे। भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 73 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से डॉम बेस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, लीच, एंडरसन और जोफ्रा आर्चर को 2-2 विकेट मिले।

सुंदर की लगातार दूसरे टेस्ट में फिफ्टी : सुंदर ने लगातार दूसरे टेस्ट में फिफ्टी लगाई। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में अपने डेब्यू टेस्ट में 62 रन की पारी खेली थी। ​​यह सुंदर का भारत में पहला टेस्ट है। विदेशी जमीन और भारत में पहली पारी में 50+ रन स्कोर करने वाले वह भारत के 8वें खिलाड़ी हैं।

तीसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही : टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। 44 रन तक भारत ने अपने दोनों ओपनर गंवा दिए। रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल 29 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान विराट कोहली (11 रन) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (1 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके।

इसके बाद पंत और पुजारा ने पांचवें विकेट के लिए 145 बॉल पर 119 रन की पार्टनरशिप कर भारतीय पारी को संभाला। भारत में पहली बार खेल रहे बेस ने भारतीय मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने रहाणे, कोहली, पुजारा और पंत के विकेट लिए।

बुमराह-अश्विन ने 3-3 विकेट झटके : इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन 8 विकेट पर 555 रन से आगे खेलना शुरू किया और कुल स्कोर में 23 रन जोड़कर ऑलआउट हो गई। बुमराह ने डॉम बेस (34 रन) और अश्विन ने एंडरसन (1 रन) को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। जैक लीच 14 रन बनाकर नॉटआउट रहे। भारत की ओर से अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, शाहबाज नदीम और इशांत शर्मा को 2-2 विकेट मिले।

दूसरा दिन रूट के नाम रहा, डबल सेंचुरी लगाई : दूसरा दिन इंग्लिश कैप्टन रूट के नाम रहा। वे 377 बॉल पर 218 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने टेस्ट के दूसरे दिन 3 विकेट पर 263 रन से आगे खेलना शुरू किया। रूट और बेन स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिए 124 रन जोड़े। स्टोक्स 118 बॉल पर 82 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रूट ने ऑली पोप के साथ 86 रन की पार्टनरशिप की। पोप 34, जोस बटलर 30 और जोफ्रा आर्चर शून्य पर आउट हुए।

पहले दिन इंग्लैंड के 3 विकेट गिरे : टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन 3 विकेट गंवाए थे। ओपनर रॉरी बर्न्स और सिबली ने पहले विकेट के लिए 63 रन की पार्टनरशिप की। रॉरी बर्न्स 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डैनियल लॉरेंस शून्य पर पवेलियन लौटे। सिबली ने रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 200 रन की पार्टनरशिप की। यह 2013 के बाद भारत के खिलाफ भारत में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। सिबली 87 रन बनाकर आउट हुए।

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles