27.1 C
Indore
Thursday, October 29, 2026

कांग्रेस इतिहास की किताबों में बंद होने वाली है

Congress Party will be shutting down In History booksमण्डला- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री एवं मण्डला जिले के प्रभारी मंत्री संजय पाठक का जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत रैली निकाली एवं जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया। मंडला के प्रवेश द्वार पर प्रभारी मंत्री की अगवानी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने की। प्रभारी मंत्री मंडल पहुँचते ही सबसे पहले जस्टिस तंखा मेमोरियल स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन पहुंचे और छात्रों से मिले। यहाँ से इनका काफिला भाजपा कार्यालय निकला जिसका जगह – जगह भव्य स्वागत किया गया। नेहरू स्मारक में उन्हें कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तोला। इसके बाद वे रपटा घाट पहुंचे और नर्मदा में पूजा – अर्चना का दुग्ध अभिषेक कर चुनरी अर्पित की।

भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैंठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री संजय पाठक ने कहा कि मंडलवासियों ने अंर्तरात्मा की अभिव्यक्ति से स्वागत कर मेरा मन जीता है। बुजुर्गो ने बेटे की तरह, युवाओं ने भाई की तरह मेरा स्वागत किया साथ ही बहनों ने मेरा ऐसा स्वागत किया मानों आज रक्षा बंधन का त्योहार है। उन्होने कहा सभी का आर्शीवाद ही इंसान को बड़ा बनाता है। संपन्नता सबके पास होती है लेकिन जिनके मन विचार बड़े हो वही बड़ा कहलाता है।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुऐ कहा कि कांग्रेस पार्टी लायब्रेरी की पुरानी किताब की तरह है, अब यह पार्टी इतिहास की पुराने किताबों में बंद होने वाली है जिस पार्टी में कार्यकर्ता की कद्र न हो ऐसी पार्टी में रहना उचित नहीं है मैंने 2014 में मण्डला में रहते हुऐ कांग्रेस छोड़ने का मन बनाया था क्योंकि पूरे देश में अब भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा समाज की धारा बन चुकी है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनसिंह ठाकुर ने स्वागत उद्वबोधन में प्रभारी मंत्री संजय पाठक की मानवीय संवेदना, जनसेवा का जिक्र करते हुऐ कहा कि उतराखण्ड आपदा के समय उन्होंने स्वमं के हैलीकाॅप्टर से आपदा में फॅसे लोगों की सेवा करने का काम किया। ऐसे जनसेवक को प्रभारी मंत्री के रूप में मण्डला में पाकर हम गौरवान्ति है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सम्पतिया उइके अपने उद्वबोधन में कहा श्री पाठक मण्डला के विकास में अपना पूर्ण योगदान देंगे एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योंदय दर्शन को पूरा करने में सतत् प्रयास करेंगे। भाजपा कार्यालय में प्रभारी मंत्री संजय पाठक के आगमन पर महिला मोर्चा द्वारा उनका स्वागत तिलक वंदन एवं पुष्प वर्षा से किया गया तथा मंच में जिले के भाजपा कार्याकर्ता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधिगणों ने पुष्पहारों से स्वागत किया।

मंच में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन ठाकुर, प्रदेश मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्पतिया उइके, विधायक रामप्यारे कुलस्ते, पंडित सिंह धुर्वे, शैलेष मिश्रा, अनिल बाबा मिश्रा, प्रफुल्ल मिश्रा, नीरज मरकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष टी.एस.मिश्रा, बालकिशन खाण्डेलवाल, रोचीराम गुरवानी, सिंघई प्रमोद जैन, पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, झल्लू लाल तेकाम, जयदत्त झा उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रफुल्ल मिश्रा आभार जयदत्त झा ने किया ।
भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैंठक को संबोधित करने के बाद प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस पत्रकार वार्ता में शामिल होने पहुंचे। पत्रकार वार्ता के बाद वे समीक्षा बैठक में शामिल होने जिला पंचायत पहुंचे।

संक्रामक रोगों की रोकथाम के कारगर प्रयास करें –
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री एवं मण्डला जिले के प्रभारी मंत्री संजय पाठक ने कहा है कि मौसम को देखते हुये संक्रामक रोगों की रोकथाम के कारगर प्रयास किये जायें। स्वास्थ्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अन्य विभागों से समन्वय बनाकर इसके लिये कार्य करें। भविष्य में जिले के किसी क्षेत्र में दुर्घटना नहीं होनी चाहिये।

प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य, राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मनरेगा, सामाजिक न्याय, कृषि, महिला बाल विकास, उद्योग, शिक्षा आदि विभागों की योजनाओं के लक्ष्य एवं अभी तक पूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन समन्वय बनाकर जिले के विकास एवं जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में समन्वय बनाकर कार्य करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारी कार्यालयीन कार्य के अतिरिक्त अपने क्षेत्र में दौरा भी करें और योजनाओं के क्रियान्वयन का ध्यान रखें। उन्होंने मण्डला की टीम की सराहना करते हुये कहा कि टीम अच्छी है। मण्डला के आगामी 25 वर्षों की आवश्यकता को देखते हुये योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाये और नवाचार भी प्रारंभ करें।

बैठक में कलेक्टर श्रीमति प्रीति मैथिल ने बताया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिये राजस्व, स्वास्थ्य एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर दूषित पानी के स्रोत ढूंढे गये हैं जिनके शुद्धिकरण के लिये आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, सहायिका, रोजगार सहायक, स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी एवं अन्य विभागों के मैदानी अमले को लगाकर जल स्रोत में क्लोरीनेशन कराया गया तथा यह कार्य अभी भी जारी है। इसी प्रकार राहत मद के अंतर्गत 122 पीड़ितों को 63 लाख रूपये से अधिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। अतिवर्षा से प्रभावितों के लिये भी शासन से मांग के अनुरूप राहत राशि प्राप्त हो चुकी है जिसे प्रभावितों को वितरण की कार्रवाई की जा रही है।

सामाजिक न्याय विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में 62 हजार से अधिक हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। इसी प्रकार लगभग 2 हजार निःशक्तों के प्रमाण पत्र बनाये गये हैं। प्रभारी मंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में कहा कि सभी पात्र उपभोक्ताओं को खाद्यान्न सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाये।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. जे विजय कुमार ने मनरेगा एवं स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी देते हुये बताया कि जिले की 32 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराया जा चुका है। प्रभारी मंत्री ने उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि महा प्रबंधक उद्योग योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति के लिये बैंकर्स से समन्वय बनाकर प्रकरण स्वीकृत करायें और ऋण वितरण करायें। उद्योग स्थापना के लिये आने वाले हितग्राही भटकने नहीं चाहिये।

उन्होंने शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुये कहा कि दोनों विभाग शहरी एवं ग्रामीण शालाओं में पदस्थ शिक्षकों की सूची तैयार कर कलेक्टर को प्रस्तुत करें। स्थानांतरण सत्र में बहुत ही आवश्यक प्रकृति के कम से कम स्थानांतरण किये जायें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखें। उनके कार्यालय में आने पर उनसे सम्मानजनक व्यवहार किया जाये। डिंडौरी से आते समय प्रभारी मंत्री ने देवगांव की आंगनबाड़ी एवं शाला में चल रहे मध्यान्ह भोजन का अवलोकन भी किया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सम्पतिया उइके, विधायक बिछिया पंडित सिंह धुर्वे, विधायक निवास रामप्यारे कुलस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्रीमति प्रीति मैथिल, पुलिस अधीक्षक राहुल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. जे विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट- @सैयद जावेद अली




Related Articles

Discover the amazing world of custom AI girls: a comprehensive review for enthusiasts

The rise of technology in the digital age has opened up exciting avenues for creativity and interaction, particularly in the realm of custom AI...

Bezpečnostní tipy pro registraci a vklady na spinmama kasino

Registrace a vklady v online kasinech, jako je SpinMama, vyžadují opatrnost a znalost bezpečnostních praktik. Každý hráč by měl být informován o tom, jak...

Испробајте ВиватБет: предности и мане мобилне платформе

ВиватБет представља свеobuhvatну платформу за онлајн казино и спортско клађење, која нуди разноврсне опције за играче у Србији. Овај чланак ће истражити предности и...

Guía para nuevos jugadores: cómo empezar en megamedusa casino online

Adentrarse en el mundo de los casinos online puede ser tanto emocionante como abrumador, especialmente para los nuevos jugadores. MegaMedusa Casino ofrece una experiencia...

Gates of Olympus: a review of Pragmatic Play’s most electrifying casino game

The world of online gaming is constantly evolving, with innovative themes and captivating gameplay drawing in enthusiasts from around the globe. One of the...

Explore the best slots and features on Chicken Road Game App Store today

The world of online casinos is continually evolving, providing players with exciting new ways to engage in their favorite games from the comfort of...

Türkiye’nin ETİK KULÜBÜ forumu: kumar etiği ve ahlaki değerlerin önemi

Kumar, tarih boyunca insanların ilgisini çekmiş ve çeşitli tartışmalara neden olmuştur. Türkiye'de kumar etiği ve ahlaki değerler üzerine yapılan tartışmalar, bireylerin bu eğlence biçimiyle...

Os melhores jogos de cassino disponíveis no 22bet Brasil em 2026

O mundo dos cassinos online tem crescido exponencialmente nos últimos anos, e o 22bet Brasil se destaca como uma das principais plataformas para aqueles...

So starten deutsche Spieler im Stake Casino Deutschland: Ihr Leitfaden für 2026

Das Stake Casino ist eine aufregende Plattform, die speziell für deutsche Spieler entwickelt wurde und eine breite Palette von Spielmöglichkeiten bietet. Durch die Integration...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
144,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

Discover the amazing world of custom AI girls: a comprehensive review for enthusiasts

The rise of technology in the digital age has opened up exciting avenues for creativity and interaction, particularly in the realm of custom AI...

Bezpečnostní tipy pro registraci a vklady na spinmama kasino

Registrace a vklady v online kasinech, jako je SpinMama, vyžadují opatrnost a znalost bezpečnostních praktik. Každý hráč by měl být informován o tom, jak...

Испробајте ВиватБет: предности и мане мобилне платформе

ВиватБет представља свеobuhvatну платформу за онлајн казино и спортско клађење, која нуди разноврсне опције за играче у Србији. Овај чланак ће истражити предности и...

Guía para nuevos jugadores: cómo empezar en megamedusa casino online

Adentrarse en el mundo de los casinos online puede ser tanto emocionante como abrumador, especialmente para los nuevos jugadores. MegaMedusa Casino ofrece una experiencia...

Gates of Olympus: a review of Pragmatic Play’s most electrifying casino game

The world of online gaming is constantly evolving, with innovative themes and captivating gameplay drawing in enthusiasts from around the globe. One of the...