35.1 C
Indore
Sunday, May 3, 2026

सूरज बड़त्या की कहानी ‘कबीरन’

photo for prasantension
photo for prasantension

दलित कथा-साहित्य में दलित-चेतना का दायरा व्यापक हो रहा है, यह देखकर अच्छा लगता है. नयी पीढ़ी के रचनाकारों की संवेदना और मानवीयता की परिधि में वे सभी मनुष्य आ रहे हैं, जो जाति, वर्ग, लिंग, नस्ल और धर्म के नाम पर शोषित और उपेक्षित हैं. सच में हर तरह के भेदभाव और शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाना ही दलित साहित्य का लक्ष्य भी है. अजय नावरिया और रत्नकुमार सांभरिया के बाद दलित चेतना का यह विस्तार हमें सूरज बड़त्या की कहानियों में मिलता है. हालाँकि उन्होंने बहुत कम कहानियां लिखी हैं, पर जो भी लिखी हैं, वे उन्हें दलित साहित्य में विशिष्ट बनाती हैं. उनके कहानी-संग्रह ‘कामरेड का बक्सा’ में उनकी एक कहानी ‘कबीरन’ है, जिसमें उन्होंने एक हिजड़े की व्यथा को चित्रित किया है और यह चित्रण इतना मार्मिक है कि अगर आप जरा भी संवेदनशील हैं, तो रोए बिना नहीं रह सकते.

यह कहानी समाज के विद्रूप को तो दिखाती ही है, चेतना के स्तर पर मन को उद्वेलित भी करती है. हिंदी दलित साहित्य में यह पहली कहानी है, जिसके केंद्र में हिजड़ा है. समाज का हर व्यक्ति, जो हिजड़ों को देखकर घृणा प्रदर्शित करता है, अगर हिजड़े की जगह अपने को रखकर देखे, और सोचे कि अगर वह हिजड़ा होता या उसके घर का कोई सदस्य हिजड़ा होता, जिसका होना-न-होना उसके बश में नहीं है, तो उसे कैसा लगता और अपनी सामाजिक उपेक्षा पर उसकी क्या प्रतिक्रिया होती? सूरज बड़त्या की ‘कबीरन’ कहानी हमारे सामने कुछ ऐसे ही गम्भीर सवाल उठाती है.

कबीरन स्त्री-हिजड़ा है, जो एक असिस्टेंट प्रोफ़ेसर सुमेघ की बहिन है. सुमेघ को वह अक्सर ट्रेन में गाना गाकर लोगों का मनोरंजन करती हुई मिलती है. लेकिन यह बात उसे बहुत बाद में मालूम होती है कि वह उसकी बड़ी बहिन है, जिसे लोक-लाज के डर से घर में नहीं रखा गया था और जन्मते ही सुमेघ की दादी ने उसे अनाथालय भिजवा दिया था. बच्ची की माँ से कह दिया गया था कि मरा बच्चा पैदा हुआ था. पर माँ ने यकीन नहीं किया था, क्योंकि उसने जन्मते ही बच्ची के रोने की आवाज़ सुन ली थी. सुमेघ जब घर आकर अपनी अम्मा-बापू को कबीरन के बारे में बताता है, तो वे दुखी हो जाते हैं और अम्मा रोने लगती है. उसी दिन उसे पता चलता है कि कबीरन उसकी बहिन है. कहानी में यहाँ तक की यात्रा बहुत मार्मिक है.

सच जानने के बाद सुमेघ की इच्छा फिर से कबीरन से मिलने की होने लगती है. वह अमानवीय समाज से कबीरन को मुक्त कराने का विचार करने लगता है. उसके मस्तिष्क में चिंतन चलता है, ‘न ये आदमी हैं न औरत. पर हैं तो इंसान ही. जीते-जागते इंसान. इनकी विशेष अस्मिता की बात तो हमें ही करनी होगी, ये तो दलितों में दलित, अछूतों में अछूत, अनाथों में अनाथ हैं.’ एक दिन ट्रेन में ही कबीरन सुमेघ को फिर मिल जाती है. वह गाना गा रही होती है- ‘बना के क्यूं बिगाड़ा रे… नसीबा…ऊपर वाले..’ सुमेघ उसके पास जाकर उससे कहता है, ‘मुझे तुमसे बात करनी है दीदी.’ कहानी में यह बहुत ही मार्मिक चित्र है, जो चेतना को झकझोर देता है.

कबीरन सुमेघ के बताये कमरे पर आती है, जहाँ दोनों के बीच सम्वाद होता है. यह संवाद कहानी का महत्वपूर्ण भाग है. सुमेघ विनती करता है कबीरन से कि वह घर वापिस आ जाए. लेकिन कबीरन जो दसवीं तक पढ़ी है, सुमेघ से सवाल करती है,’ मेरा क्या कसूर था जो बापू ने मुझे घर से निकाल दिया? आज मैं दर-दर की ठोकरें खा रही हूँ तो क्यूं?’ वह बताती है, ‘मैं तो औरत हिजड़ा हूँ,

जब अनाथालय में थी, तो वहां तुम्हारी दुनिया के पुरुष ने ही मुझसे पहली बार बलात्कार किया था. पर मैं किसे बताती? कौन विश्वास करता कि हिजड़े के साथ बलात्कार हुआ? कहीं किसी कानून में लिखा है कि हिजड़े के साथ बलात्कार की क्या सजा है?’ कबीरन आगे बहुत ही महत्वपूर्ण बात कहती है, ‘हम तो सीमान्त वाले हैं बाबू जी. कभी-न-कभी तो तुम लोगों के बनाये इन किलों और मठों को ढहा ही देंगे.’ कबीरन सुमेघ के साथ घर चलने से साफ मना कर देती है.

वह साफ-साफ कहती है, ‘मैं तुम्हारे साथ नहीं चल सकती. मैं ही तुम्हारे समाज में क्यूं आऊं? तुम क्यूं नहीं आते हमें मुक्त कराने हमारे समाज में?’ सुमेघ पुन: याचना करता है घर लौट आने की. पर कबीरन उसे यह कहकर निरुत्तर कर देती है, ‘नहीं भैया, अगर तुम चाहते हो कि कभी भी कोई कबीरन घर से बेदखल न हो, तो समाज की मानसिकता को बदलने का प्रयास करो. हम भी इंसान हैं, हम में भी सांसें हैं, सपने हैं. तुम्हारी दुनिया हमें सामान्य नहीं मानती. ज़हनी बीमार हो तुम. बीमार समाज है तुम्हारा. बस हमसे इंसानों जैसा बर्ताव करो- डिग्निटी इज मोर इम्पोर्टेन्ट.’ निस्संदेह सूरज बड़त्या की ‘कबीरन’ कहानी दलित साहित्य में क्रांतिकारी दस्तक है.

Kanwal Bharti  लेखक – कँवल भारती
 Kanwal Bharti
C – 260\6, Aavas Vikas Colony,
Gangapur Road, Civil Lines, Rampur 244901
(U.P.) Ph. No. 09412871013.

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...