बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर अपने हॉटनेस और बोल्ड तस्वीरों की वजह से जानी जाती हैं। वह अक्सरकर सोशल मीडिया में ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर देती है जिस वजह से वह चर्चा में आ जाती हैं।
वहीं,एक बार फिर से उन्होंने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वो बिकनी पहने पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
बता दें कि, यह पहली बार नही हुआ है कि, उन्होंने ऐसी तस्वीर सोशल हैंडल पर पोस्ट की हो, इससे पहले कृष्णा ने बिकनी में अपने ब्राजिलियन ब्वॉयफ्रेंड स्पेंसर जॉनसन के साथ नजर आई थीं। कृष्णा ने अपनी हालिया शेयर की फोटो के साथ लिखा है, ‘इस तरह की रात से शरीर, दिमाग और आत्मा सभी रिलैक्स हो जाते हैं।’
इससे पहले वो उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट शेयर किया था। बता दें, कृष्णा को कई फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है, वो सारे ऑफर ठुकरा चुकी हैं।
कृष्णा अपने भाई टाइगर श्रॉफ के उलट कैमरे के पीछे रहती हैं। कृष्णा ने ट्रांसजेंडर कम्युनिटी पर एक डॉक्यूमेंट्री डायरेक्ट की थी, जिसे उन्होंने खुद शूट किया था। खबर है कि वे जल्द ही अपने भाई टाइगर की एक फिल्म से बतौर को-डायरेक्टर जुड़ेंगी।
टाइगर ने फिल्म ‘हीरोपंती’ से डेब्यू बॉलीवुड में किया था। वे ‘बागी’ और फ्लाइंग जट में भी काम कर चुके हैं, फिलहाल ‘मुन्ना माइकल’ की शूटिंग में बिजी हैं।














