29.1 C
Indore
Tuesday, May 26, 2026

देखिये एप्पल आईओएस 13 के एक्सक्लूसिव फीचर्स

एप्पल ने अपने डिवाइस आईफोन और आईपैड के लिए नेक्सट-जनरेशन ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 13 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2019 में इसकी घोषणा की। खास बात यह है कि कंपनी ने अपने आईपैड के लिए भी अलग ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया है, जिसका नाम ‘आईपैडओएस’ है। कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा गया है कि आईपैड पर आईओएस 13 के सभी फीचर के साथ आईपैडओएस के एक्सक्लूसिव फीचर भी होंगे।

अमेरिकी कंपनी एप्पल ने अपने सालाना कार्यक्रम वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2019 (WWDC 2019) में आईओएस 13 की घोषणा की है। यह नया आईओएस 13 पुराने वर्जन की तुलना में 30 फीसदी अधिक तेज काम करेगा। साथ ही इसमें डाउनलोड होने वाले एप का साइज 50 फीसदी कम हो जाएगा और आने वाला अपडेट भी 60 फीसदी तक छोटा हो जाएगा। जल्द ही नए आईओएस 13 में डार्क मोड दिया जाएगा।

एप्पल ने अपने डिवाइस आईफोन और आईपैड के लिए नेक्सट-जनरेशन ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 13 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2019 में इसकी घोषणा की। खास बात यह है कि कंपनी ने अपने आईपैड के लिए भी अलग ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया है, जिसका नाम ‘आईपैडओएस’ है। कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा गया है कि आईपैड पर आईओएस 13 के सभी फीचर के साथ आईपैडओएस के एक्सक्लूसिव फीचर भी होंगे।

ओएस की खूबियां -अभी तक एपल के आईपैड में आईफोन वाला ही आईओएस ही इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कंपनी ने आईपैड के लिए नया ओएस लॉन्च किया है और इसे आईपैड ओएस नाम दिया गया है। इसके अलावा इसमें यूजर के लिए मल्टीटास्किंग इंटरफेस उपलब्ध कराया जाएगा। नए ओएस की मदद से आईक्लाउड पर फोल्डर भी अपलोड कर सकेंगे।

एप में साइन अप के लिए एप्पल आईडी का इस्तेमाल – प्राइवेसी को पुख्ता करते हुए एप्पल अपने उपयोगकर्ताओं को एप्पल आईडी से एप्स में साइनअप करने की इजाजत देगा। वर्तमान समय में कई एप पर लॉगइन या साइनअप के लिए जीमेल या फिर फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, एप्पल डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर इस काम के लिए एप्पल आईडी का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस विकल्प को लाने का मकसद एप्स को लोकेशन ट्रैकिंग से रोकना है। कंपनी का दावा है कि एप निर्माताओं के लिए यूजर की लोकेशन का पता लगाना मुश्किल होगा।

कम मेमोरी वाले होंगे एप -अमेरिकी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक का दावा है कि नया आईओएस 13 अन्य पुराने वर्जन की तुलना में 30 फीसदी अधिक तेज होगा। वहीं, एप साइज के मामले में 50 फीसदी छोटे होंगे। इसके साथ ही इसमें डार्क मोड को भी लॉन्च किया जाएगा। डार्क मोड लाने के लिए अधिकतर कंपनियां कार्य कर रही हैं।

वॉच ओएस 6 -आईपैड के अलावा एपल ने अपनी वॉच के लिए भी ओएस 6 नाम से नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया। साथ ही कंपनी ने जानकारी दी कि एप्पल के एप स्टोर का सपोर्ट अब एप्पल वॉच में भी मिलेगा। ऐसे में एप्पल वॉच में सीधे तौर पर एप डाउनलोड किए जा सकेंगे। अब आप बिना आईफोन के भी एपल वॉच का आनंद ले सकेंगे।

टीवी के लिए भी ओएस – एप्पल ने अपने टीवी ओएस के अपडेट के बारे में भी जानकारी दी है। कंपनी ने नया टीवी ओएस 13 भी पेश किया। इसमें सबसे बड़ा अपडेट मल्टी यूजर प्रोफाइल का सपोर्ट दिया गया है। खास बात यह है कि जितने उपयोगकर्ता होंगे, उन सभी उपयोगकर्ताओं को उनकी रुची के हिसाब से कंटेंट मिलेंगे। इसके लिए कंपनी मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करेगी। साथ ही टीवी ओएस 13 में अब एक्स बॉक्स वन और प्ले-स्टेशन डुअलशॉक 4 गेम कंट्रोलर्स का भी सपोर्ट मिलेगा।

नया मैक प्रो – एप्पल ने करीब छह साल बाद अपने डेस्कटॉप कंप्यूटर मैक प्रो को नए लुक में पेश किया है। नए मैक प्रो में ऑक्टाकोर जिऑन प्रोसेसर मिलेगा और इसके साथ 32 जीबी रैम, 5807 की ग्राफिक कार्ड और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

अपडेट -एप्पल के नए आईओएस 13 का अपडेट आईफोन 6 एस और उसके बाद लॉन्च किए गए आईफोन व आईपैड के लिए उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि आईफोन 6 और उससे पुराने आईफोन में यह अपडेट नहीं आएगा। इसके साथ ही आईपैडओएस भी आइपैड एयर 2, सभी आईपैड प्रो मॉडल्स, आईपैड 5वीं जनरेशन व आईपैड मिनी 4 और उसके बाद के आईपैड को मिलता रहेगा।

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles