32.1 C
Indore
Tuesday, May 26, 2026

ओबामा नहीं कर पाएंगे ताज का दीदार

INDIA-US-DIPLOMACY-HERITAGE-TAJनई दिल्ली – मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दिनों की भारत यात्रा पर रविवार सुबह नई दिल्ली पहुंच रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अब आगारा में ताज का दीदार करने नहीं जाएंगे। उनका 27 जनवरी को पत्नी मिशेल ओबामा के साथ ताजमहल पहुंचने का कार्यक्रम था। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार को आधिकारिक सूचना दे दी गई है। अब ओबामा 27 जनवरी की शाम के बजाय सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में व्याख्यान देने के बाद दोपहर ही स्वदेश के लिए रवाना हो सकते हैं।

ओबामा के आगरा न जाने के पीछे बड़ी रोचक वजह बताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में पेट्रोल और डीजल की गाड़ी नही जा सकती है। ओबामा हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद कार से ताजमहल पहुंचने वाले थे। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मद्देनजर कार से 500 मीटर पहले उतरने और बैटरी वाली गाड़ी से ओबामा के ताजमहल पहुंचने के विचार को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है। ओबामा की सुरक्षा से जुड़ीं एजेंसियां इस बारे में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हैं।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने आ रहे ओबामा अब से थोड़ी देर में ऐंड्रयूज एयरफोर्स बेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वाइट हाउस ने बताया कि उनके साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भारत जा रहा है, जिसमें कई शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी उनके साथ जाएंगी। राष्ट्रपति के साथ उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य, प्रभावशाली कारोबारी नेता और नैन्सी पेलोसी सहित कई अमेरिकी सांसद होंगे।

ओबामा को भारत लेकर जाने वाला राष्ट्रपति का विमान एयर फोर्स वन फिर से ईंधन लेने के लिए जर्मनी के रैमस्टीन में कुछ देर के लिए रुकेगा और रविवार की सुबह 10 बजे दिल्ली के पालम स्थित वायुसेना स्टेशन में उतरेगा। भारत पहुंचने के बाद दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद ओबामा दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर राजघाट पहुंचेंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और वहां पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वाइट हाउस ने बताया कि इसके बाद ओबामा मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में दोपहर भोज करेंगे। दोपहर करीब दो बजकर 45 मिनट पर दोनों नेता ‘वॉक ऐंड टॉक’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद ओबामा और मोदी की प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बैठक होगी, जो करीब एक घंटे चलेगी। बैठक के बाद चार बजकर 10 मिनट पर दोनों नेता संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करेंगे। शाम को सात बजकर 35 मिनट पर ओबामा आईटीसी मौर्या होटल में दूतावास कर्मियों और उनके परिवारों से मिलेंगे। फिर वह सात बजकर 50 मिनट पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ आधिकारिक भोज में शामिल होने राष्ट्रपति भवन जाएंगे।

अगले दिन, यानी 26 जनवरी को ओबामा मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ प्रथम महिला भी होंगी। बाद में वह राष्ट्रपति भवन में मुखर्जी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर में ओबामा और मोदी एक सीईओ फोरम गोलमेज में हिस्सा लेंगे और भारत-अमेरिका व्यापार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 27 जनवरी की सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में व्याख्यान देंगे। ताजमहल जाने का कार्यक्रम रद्द होने की स्थिति में वह दोपहर तक अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

दिग्विजय सिंह के RSS वाली तारीफ पर शशि थरूर बोले – जी मैं भी चाहता हूं …

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरएसएस और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और...

कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस : कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा

  नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को अपना 140वें स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा...

संविधान से हमारा स्वाभिमान सुनिश्चित हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। बुधवार संसद भवन...

Mybet Live Spiele Casino 10bet Casino aufführen

ContentCasino 10bet Casino | Eintragung inoffizieller mitarbeiter Abendland Casino - Zug um zug BetriebsanleitungDas Kundenservice im Mybet Erreichbar SpielbankEin- & Auszahlungen Mobile Gaming sei stinkwütend...

2021 Upgrade Eye of Keine Einzahlung 30 freispiele Casinos Horus Tricks, Freispiele verdonnern

ContentVermag meinereiner einbilden Willkommensbonus pro Eye of Horus Merkur einsetzen? | Keine Einzahlung 30 freispiele CasinosSchlusswort bzgl. Eye of Horus SlotFAQs: Faq zu Eye...

Angeschlossen Spielbank Kollation: 52 Casinoanbieter im Probe unverzichtbarer Link 2025

ContentSpielbank & Poker | unverzichtbarer LinkWerden spezielle Spielsaal Gutschein Codes dringend?) Had been, sofern ich angewandten Maklercourtage nicht rechtzeitig umsetze?Waren FeinheitenMybet Spielsaal Markant sei vorrangig,...

Greatest bell genius $step one set best 400 first deposit bonus online casino 2024 ten Straight down Low Place Regional casinos about your Philippines

BlogsBest 400 first deposit bonus online casino: Extra Wagering Standardsper cent free Spins Zero-put 2025 Better FS Fly free spins no deposit Internet casino...

Eye of Horus Eye of Horus erreichbar 1 Einzahlung Eye of Horus Androide vortragen qua 15 gratis Vulkan Vegas Casino Bonus

ContentUnterschiede zwischen Online Casinos ferner ein Spielhölle - Vulkan Vegas CasinoSlot - Gerüst unter anderem EinsatzlimitsOnline KasinoEye of Horus „Megaways“Erreichbar Roulette Alle Inhalte auf...

Mybet Spielsaal Erfahrungen: Jetzt 100 Prämie Burning Hot $ 1 Kaution beschützen! 2025

ContentBurning Hot $ 1 Kaution: Bonus inoffizieller mitarbeiter MyBet SpielbankPerish Spiele gibt sera within Mybet?Attraktives Gebot eingeschaltet Aufführen inside MybetDies mybet Slots im Untersuchung:...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

5,577FansLike
13,774,980FollowersFollow
142,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles